AIIMS Opd Closed Due to Covid : देश में बढ़ते हुए मामलों की रफ्तार रोजाना एक लाख तक पहुंच रही है। दिल्ली में ही 30 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी तक पहुंच गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में आयी उन खबरों को भ्रामक बताया, जिनमें कहा जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि ‘जिन राज्यों में चुनाव होना है, वहां ओमीक्रोन के बहुत कम मामलों को देखते हुए चिंता’ की कोई बात नहीं है।
पार्टी ने 3D स्टूडियों मिक्स तकनीक का उपयोग करने की योजना बनाई है। इस तकनीक से दो अलग-अलग जगहों पर बैठे नेताओं को एक पोडियम पर दिखाया जा सकता है। यानी 3डी के जरिए वर्चुअल स्टेज बनाकर दिग्गज नेताओं को ऐसे दिखाया जाएगा, जैसे वे किसी एक मंच पर संबोधित कर रहे हों। उधर, कांग्रेस घर-घर जाकर अपने पक्ष में जनता को लाने की रणनीति तैयार कर ही है।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर रोज रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ 13 मरीजों की जान गई है। सिर्फ मुंबई में ही 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं।
कोरोना वायरस (Corona virus) मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। देशभर में कोरोना के केस रोजाना 1 लाख तक पहुंच गए हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सब इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
देश में कोरोना की तीसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को 24 घंटे में देश में 107848 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमित सामने आए। पश्चिम बंगाल में कोरोना के 15421 नए मामले सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि बह दूसरी बार इसकी चपेट में आए हैं। जबकि सीएम को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, लेकिन फिर भी संक्रमण ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,96,502 जांचों में 3,121 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 8,224 है। प्रदेश का रिकवरी रेट 98.2 प्रतिशत दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
पिछले दो दिन से झारखंड में कोरोना केसों की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जहां बुधवार को 3553 केस मिले हैं तो वहीं मंगलवार को 2681 संक्रमित मिले थे। वहीं इन दो दिनों को दौरान रांची के रिम्स अस्पताल में 1493 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें से 245 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमृतसर में गुरुवार को पहुंची एक चार्टर्ड फंलाइट में 125 पैसेंजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे हड़कंप मच गया है, क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी फ्लाइट में इतनी ज्यादा संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।