पांच महीने में यानी जून से अक्तूबर 2021 के दौरान 1076 किसानों ने आत्महत्या की है। यानी राज्य में हर दिन 7 किसानों ने आत्महत्या की। किसानों की आत्महत्या का प्रमुख कारण कर्ज न चुका पाना है।
नोटिफिकेशन के अनुसार 103 उद्योग निरीक्षक, 114 डिप्टी इंस्पेक्टर, 14 तकनीकी सहायक, 117 टैक्स असिस्टेंट, 473 क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी), 79 क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) पदों के लिए भर्ती होगी।
महाराष्ट्र में कोरोना के खतरे को देखते हुए पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर गाइडलाइन जारी करेगी।
इस विधेयक में रेप करने वालों को न्यूनतम 10 साल, नाबालिग के साथ रेप करने वालों को न्यूनतम 20 साल, गैंगरेप के अपराधियों को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम सजा के रूप में उम्रकैद से लेकर मृत्युदंड तक का प्रावधान है।
61 साल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पिछले कई दिनों से अपनी गर्दन के दर्द से जूझ रहे थे। दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी सर्वाइकल की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले करीब 3500 लोगों का टेस्ट किया गया था, इन सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग का फैसला अभी लिया जाना है। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के 825 नए केस सामने आए थे, जिनमें ओमिक्रॉन के 11 मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 14 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र सरकार राज्य के अन्य हिस्सों में COVID-19 टीकों की ड्रोन डिलीवरी (Drone Delivery) का विस्तार करने की योजना बना रही है।
TET परीक्षा में 800 उम्मीदवारों के नंबर बढ़वाने के लिए तुकाराम सुपे और शिक्षा विभाग के तकनीकी सलाहकार अभिषेक सावरीकर को 4 करोड़ 20 लाख रुपए दिए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इनमें से 1 करोड़ 70 लाख रुपए तुकाराम सुपे को मिले थे। सुपे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपने विरोधियों को कहा कि जो लोग विकास का उदाहरण देखना चाहते हैं, वे हमारे विधानसभा क्षेत्र और जिले की सड़कों को देख सकते हैं। यहां की सड़कें हेमा मालिनी की गाल की तरह चिकनी हैं। अगर ये हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
ओमिक्रॉन ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र से गाजियाबाद लौटे दो लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।