कोरोना ट्रेंड: 12 दिन में 46000 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सुधार, तो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में केस बढ़े

May 13 2021, 09:51 AM IST

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3.62 लाख केस मिले हैं, जबकि 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे। इससे पहले 9 और 10 मई को मामलों में गिरावट आई थी। 30 अप्रैल को पहली बार 4 लाख के ऊपर मामले सामने आए थे। मई में अब तक सबसे कम मामले 10 मई को 3.29 लाख आए थे। जहां तक रिकवरी की बात है कि 8 मई को सबसे अधिक 3.94 लाख लोग ठीक हुए थे। हालांकि यह अच्छी बात है कि यह आंकड़ा लगातार 3.50 लाख के ऊपर जा रहा है। चिंता की बात यह है कि मौतों पर विराम नहीं लग पा रहा है। मई के 12 दिनों में 46000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Oxygen का news मीटर: महाराष्ट्र व हरियाणा बुला रहा वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर, कल पहुंचेगी स्पुतनिक-V की खेप

May 13 2021, 08:12 AM IST

कोरोना संघर्ष के खिलाफ सारी दुनिया एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है। जिन देशों को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है, वहां तमाम देश सामग्री पहुंचा रहे हैं। भारत इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में दुनिया के कई छोटे-बड़े देश उसे मदद पहुंचा रहे हैं। स्थानीयस्तर पर सरकारें लगातार अस्पतालों में व्यवस्थाएं बेहतर करने में लगी हैं। नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। इस काम में औद्योगिक घराने और स्वयंसेवी संगठनों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आइए जानते हैं देश और दुनिया से कैसे मिल रही भारत को मदद...

पीएम ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के CM से जाना कोविड की स्थिति का हाल, दिए कुछ सुझाव

May 08 2021, 02:09 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से टेलिफोन पर चर्चा करके कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और उसे रोकने किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही कुछ सुझावों का आदान-प्रदान किया। मोदी लगातार कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में अभी भी सबसे अधिक केस निकल रहे हैं। हालांकि रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।  वहीं, मध्य प्रदेश में स्थिति काबू में आ चुकी है। लेकिन तमिलनाडु टॉप-10 संक्रमित राज्यों में शामिल हो गया है।