PM Modi को महाराष्ट्र CM ने लिखा पत्रः कोरोना घोषित हो प्राकृतिक आपदा, SDRF फंड भी रिलीज करे केंद्र

Apr 15 2021, 06:58 PM IST

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर से बेकाबू होते हालात पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की है। ठाकरे ने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देता है तो राज्य को कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करने में काफी मदद मिल सकेगी। राज्य में लागू किए गए लाॅकडाउन से प्रभावित गरीबों को अंत्योदय अन्न योजना या राशनकार्ड धारकों को मदद किया जा सकेगा। ठाकरे ने केंद्र को राज्य आपदा राहत कोष की पहली किश्त भी जारी करने का अनुरोध किया है। 

 

Action Against Corona: रात 8.30 बजे महाराष्ट्र को संबोधित करेंगे CM उद्धव, लॉकडाउन का कर सकते हैं ऐलान

Apr 13 2021, 08:07 AM IST

कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों में कड़ी सख्ती के चलते पिछले 24 घंटे में केस घटे हैं। हालांकि यह आंकड़ा अब भी डेढ़ लाख के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में +1,61,736 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +1,69,914 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में भी नए केस कम हुए हैं। यहां +51,751 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +63,294 नए केस मिले थे। यूपी में भी केस घटे हैं।  लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में केस बढ़े हैं। इस बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पुतनिक-V वैक्सीन (रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।