भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,68,912 केस सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में एक्टिव केस 12,01,009 हो गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि कुल एक्टिव केस में से आधे अकेले महाराष्ट्र में हैं। राज्य में अभी 5,65,587 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल एक्टिव केस में सबसे आगे हैं।