सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के नेताओं की ओर से महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि वो उन लोगों की निंदा करते हैं।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.64 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7429 लोगों की मौत हुई है।
दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि, अब स्थिति धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रही है। ऐसे में देश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार अनलॉक-2 की तैयारी भी कर रही है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
बाबा रामदेव की कोरोना की दवा पर महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, कोरोनिल के क्लीनिकल ट्रायल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हम बाबा रामदेव को चेतावनी देते हैं कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नकली दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देगी। बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने भी दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
भारत और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प के बाद पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा है। चीनी सामानों का बहिष्कार हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी चीन को बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने केंद्र से बातचीत के बाद चीन की तीन कंपनियों के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी हई। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 5 हजार करोड़ रुपए की है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 मामले सामने आए हैं। खास बात ये हैं कि इन मामलों के 71% सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 4.25 लाख केस सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह सरकार कितनी मजबूत है, इसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी इसकी झलक दिखाई दी। सामना में कांग्रेस की तुलना एक पुरानी खाट से की, जो हमेशा कुरकुर करती है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे। अचानक सुसाइड के चलते सोशल मीडिया पर मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लेकिन अब इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश के कुल केस के करीब 33% अकेले महाराष्ट्र में हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। मुंबई के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुंबई का ये हाल है कि अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। संक्रमित मरीजों की वेटिंग लिस्ट बनाई जा रही है।