दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने से एक साथ 7 बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में एक पिता अपने कलेजे के टुकड़े को दफनाकर बाहर निकला तो फूट फूटकर रोता नजर आया। देखकर लोगों की आंखों से भी आंसू छलक उठे।
बंगाल में फिर से भारी बारिश और तेज समुद्री तूफान परेशानी बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान ने समुद्र तटों से सटे इलाकों में रहने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। चक्रवाती तूफान का असर बंगाल के साथ ही आसपास से सटे प्रदेशों पर भी दिखने लगा है।
दिल्ली में शनिवार रात चाइल केयर यूनिट में आग लगने की घटना में 7 बच्चों की मौत के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच होगी और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
देश इस समय गर्मी से झुलस रहा है। हर शहर हर गांव में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं सबसे बुरा हाल राजस्थान का है। जहां के कुछ शहरों में इतनी गर्मी पड़ रही है कि वह दुनिया के सबसे गर्म दस शहरों में शामिल हो चुके हैं। फलौदी में तापमान 50 डिग्री पार है।
कहते हैं सपना देखो तो उसे पूरा करने के लिए दिनरात मेहनत करो तभी वो हकीकत बनता है। कुछ ऐसी की हानी है राजस्थान के झुंझुनू में रहने वाले होनहार बेटे शुभम की। जिसकी पिता की मौत हो गई, मां ने मजदूरी करके पढ़ाया…वही बेटा आज बड़ा अफसर बन गया।
दिल्ली में चाइल्ड केयर यूनिट के बाद अब कृष्णानगर में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड डंपर एक यात्री बस से टकरा गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 घायल हुए हैं।
दिल्ली के चिल्ड्रेन अस्पताल में आग लगने से 6 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई। हादसे में कई अन्य बच्चों के झुलसने की भी खबर है जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।
आग, राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में लगी। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने 24 मौतों की पुष्टि की है।
इस हादसा में कम से कम 300 मौतों की आशंका जताई जा रही है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। यह भूस्खलन शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे की है।