दिल्ली में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुरुष और दो महिला शामिल हैं। मृतकों के शव दमकल विभाग ने बरामद कर लिए हैं। और उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
महाराष्ट्र में गणेशउत्सव के अंतिम दिन गरुवार को धूम-धाम और जयकारों के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। राज्य में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाली एक महिला की मौत सांप के काटने से हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी।
दुनिया में एक से बढ़ कर एक ऐसी अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आप यह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि एक ऐसा पार्क भी है, जहां के पेड़-पौधे किसी की जान भी ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजधानी में खाटलापुर घाट पर सुबह साढ़े चार बजे विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लापता लोगों को बचा लिया गया है।
मझिआंव में तेज बारिश के बीच दर्जन भर लोग एक महुआ के पेड़ के नीचे रुक गये तभी उन पर यह वज्रपात हो गया। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। घायलों में दो की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतकों में अधिकतर युवक थे।
महाराष्ट्र में गुरवार को सुबह एक बस ने सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में झारखंड पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद इस मामले में आरोपित 11 आरोपियों पर लगी हत्या की धारा को हटा दिया गया है। रिपोर्ट में तबरेज की मौत की वजह को कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
तीन दिन पहले मुंबई में एक शख़्स ने अपने दोस्त की 3 साल की मासूम बच्ची को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक कर मौत के घाट उतार दिया था। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है। जिसमे हर पन्ने पर पुलिस को चौंकाने वाले शब्द लिखे मिले हैं।
पुलिस की तरफ से कोई बयान अभी सामने नहीं आया है। परिवारवाले इसे हादसा बता रहे हैं।