
पुलिस ने पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को जबरन वसूली, चुनाव के बाद हिंसा और अवैध धंधे चलाने जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया है। इसी बीच मतगणना के दिन भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर गोली मारने के आरोप में टीएमसी युवा अध्यक्ष अरित्रा बोस को भी गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसके बाद मौके पर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया।