• All
  • 68 NEWS
  • 38 PHOTOS
  • 12 VIDEOS
118 Stories by Sandhya Kumari

शख्स ने माथे पर टंकवाई 1 अरब 74 करोड़ रुपए की 'आंख', अब दर्द से हो रही है हालत खराब

Feb 04 2021, 10:51 AM IST

हटके डेस्क: शौक में इंसान कुछ भी कर बैठता है। सनक में इंसान को समझ नहीं आता कि वो क्या कर रहा है लेकिन जब अहसास होता है तब तक देर हो चुकी होती है। हम जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसने दुनिया को अपने सबसे महंगे इन्वेस्टमेंट के बारे में बताने के लिए उसे अपने माथे पर ही सिलवा लिया। ये इन्वेस्टमेंट है 11 कैरट का पिंक हीरा जिसे अब शख्स ने अपने माथे पर ही फिक्स करवा लिया है। तीसरी आंख जैसे नजर आने वाले इस हीरे की वजह से  शख्स को काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। उसने तस्वीरों के जरिये लोगों को अपने नए लुक को दिखाया। देखिए कैसे माथे पर हीरा सिलवाकर अब पछता रहा है ये शख्स... 
 

क्या आप भी लोहे की कड़ाही में बनाती हैं सब्जी? भूलसे भी ना करें ये गलती वरना उठानी पड़ेगी परेशानी

Feb 02 2021, 03:38 PM IST

हेल्थ डेस्क: अगर बॉडी में आयरन की कमी  हो जाती है तो इंसान को एनीमिया हो जाता है। इसके लिए कई घरों में लोग लोहे की कड़ाही में खाना बनाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से बच्चों की बॉडी में खून की कमी नहीं होती। साथ ही उनका हेमोग्लोबिन भी सही रहता है। इस वजह से कई लोग लोहे की कड़ाही में सब्जी बनाते हैं। लेकिन अगर इस दौरान कुछ ख़ास बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ेगा। लोहे की कड़ाही में खाना पकाते हुए आपको कुछ ख़ास चीजों का ध्यान रखना चाहिए... 

WhatsApp को पछाड़ 2021 में नंबर 1 बन सकता है ये मैसेजिंग एप, ना सेंड बटन की जरुरत ना ही कोई चैट हिस्ट्री

Dec 25 2020, 12:44 PM IST

टेक डेस्क: हर दिन कोई ना कोई नया एप बनकर लांच होता रहता है। इसमें से कुछ ही लोगों  के बीच अपनी पहचान बना पाते हैं। जिनके अंदर ख़ास फीचर्स होते हैं और वो यूजर्स को कुछ यूनिक दे पाते हैं, वो ही लोगों के स्मार्टफोन में डाउनलोड हो पाते है। इस वक्त दुनियाभर में फेसबुक और व्हाट्सप्प का ही खुमार छाया है। लेकिन 2020 की समाप्ति के आसपास दुनिया में एक नया चैटिंग ऐप अपनी जगह बना रहा है। Honk नाम का ये एप युवाओं को काफी लुभा रहा है। ये आम मैसेजिंग ऐप से काफी अलग है और इसके फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 

भारत के इस गांव में मिला हीरे का भंडार! पता चलते ही पहाड़ खोद पत्थर लूटने लगे ग्रामीण

Nov 27 2020, 06:01 PM IST

हटके डेस्क: हीरा बेहद बेशकीमती पत्थर होता है। अगर ज्वेलरी शॉप से इसे खरीदने जाएं, तो अच्छा-ख़ासा पैसा इसके लिए खर्च करना पड़ता है। अब जरा सोचिये कि आपको पता चले की कहीं पर जमीन की खुदाई करने पर आपको हीरे मिलेंगे तो? जाहिर सी बार है आप वहां खुदाई कर हीरा निकालने की कोशिश करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ नागालैंड के मोन जिले के एक गांव में। वांचिंग नाम के इस गांव में रहने वाले लोगों को पता चला कि गांव की पहाड़ी पर बेशकीमती हीरे हो सकते हैं। जैसे ही इस बात की भनक उन्हें पड़ी, सब कुदाली और फावड़ा लेकर पहाड़ की और चल दिए। लोगों ने देखते ही देखते पहाड़ खोद डाला। कहा जा रहा है कि कई लोगों को वहां से चमकीले पत्थर मिले हैं। हालांकि, ये हीरा है या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। आइये आपको दिखाते हैं कैसे हुई हीरों की लूट... 
 

पति के बाद अब हसीन जहां से गुस्सा हुआ उनका कुत्ता, रोते हुए मनाने की हुई कोशिश तो गुस्से से गुर्रा दिया

Nov 24 2020, 01:33 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेटर मोहम्मद शमी फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद शमी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। भले ही पंजाब ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन शमी ने अपने प्रदर्शन से सबके विश्वास को जीत लिया। उधर मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी में लगे हैं तो इधर उनकी पत्नी हसीन जहां अलग ही  टेंशन में नजर आई। पति से मतभेद के बाद अलग रह रही हसीन जहां से उनका पालतू कुत्ता नाराज हो गया है। खुद हसीन जहां ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनका कुत्ता रोज उनसे नाराज है... 

करोड़ों की कार से चलते हैं सलमान खान के पापा, सल्लू भाई के गैराज में लगी है ऐसी-ऐसी गाड़ियां

Nov 24 2020, 12:00 PM IST

ऑटो न्यूज: सलमान खान (Salman Khan) के पापा और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) 85 साल के हो गए हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में हुआ था। 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद सुशीला ने नाम बदलकर सलमा रख लिया और 27 दिसंबर 1965 को उन्होंने अपने पहले बेटे सलमान खान को जन्म दिया। बर्थडे ब्वॉय सलीम खान को गाड़ियों का शौक है। वैसे तो ये शौक उनके बेटों में भी काफी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान के पिता को किस कार की सवारी करना पसंद है। साथ ही इस परिवार के गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां मौजूद हैं... 

क्या आपको याद हैं 195 देशों के नाम? मोबाइल से सीख मात्र 4 मिनट में तोते की तरह बोल देती है 5 साल की बच्ची

Nov 17 2020, 12:32 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: पहले के ज़माने में बच्चे मात्र स्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाते थे।  लेकिन आज के समय में बच्चे बड़ों से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। बड़ों को चाहे स्मार्टफोन चलाना आए ना आए, छोटे-छोटे बच्चे आराम से स्क्रीन स्लाइड करते नजर आ जाएंगे। शायद यही वजह है कि बच्चे अब काफी टैलेंटेड भी हो चुके हैं। मोबाइल पर ही वो काफी कुछ सीख जाते हैं। दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 5 साल की बच्ची ने मोबाइल से सीखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना डाला। इस बच्ची ने मोबाइल पर 195 देश और उनकी राजधानी के नाम याद कर लिए हैं। ये सारे नाम बच्ची मात्र 4 मिनट 23 सेकंड में फर्राटे से बोल देती है। बच्ची के टैलेंट की काफी चर्चा हो रही है। 

शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदे जंग लगे मालगाड़ी के डिब्बे, कबाड़ से बना डाला दो मंजिला आलीशान घर

Nov 13 2020, 03:49 PM IST

हटके डेस्क: क्रिएटिविटी के नमूने आपने कई सारे देखे होंगे। लोगों का टैलेंट कई बार ऐसी चीजों में सामने आता है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। लोग कबाड़ से ऐसी चीजें बना डालते हैं, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा। ऐसी ही क्रिएटिविटी दिखाई न्यूजीलैंड में रहने वाले डेविड वेड ने,  जिनकी दो मंजिला बनाई गई आलीशान बंगले की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस घर की खासियत ये है कि इन्हें पुराने शिपिंग कंटेनर्स से बनाया गया है। यानी मालगाड़ी के डिब्बे जिनमें सामान एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। इस घर को ऐसे ही 12 कंटेनर्स से बनाया गया है। लेकिन देखकर यकीन नहीं होगा कि खूबसूरत घर को इन डिब्बों से बनाया गया है। आइये आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत घर की तस्वीरें... 

नींद की दवा खिलाते ही जाग गया 8 साल से सोया शख्स, खुद उठकर किया खाना ऑर्डर और हो गया 'जिंदा'

Oct 20 2020, 12:49 PM IST

हटके डेस्क: मेडिकल साइंस में दवा के साथ दुआ की जरुरत की बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इसका उदाहरण कभी-कभार नजर आ जाता है। अब भला किसने सोचा था कि एक शख्स जो बीते 8 सालों से बिस्तर से हिल भी नहीं पाया था, वो अचानक ही दौड़ पड़ेगा। वो भी बिना किसी थेरेपी के। मात्र एक नींद की दवा खाते ही। जी हां, ये चमत्कार हुआ नीदरलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ। डॉक्टर्स ने उसे सुलाने के लिए नींद की दवा दी थी। लेकिन इसनॉर्मल दवा को खाते ही शख्स बिलकुल ठीक हो गया। वो ना सिर्फ चलने लगा बल्कि इतने सालों में पहली बार खुद से खाना ऑर्डर कर खाया भी। आइये आपको बताते हैं उस जादुई दवा के बारे में जिसने शख्स को 8 साल के बाद ठीक कर दिया...