गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने बताया कि राज्य में 78.94% वोटिंग हुई। सबसे अधिक (89.64%) मतदान सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज किया गया।
गोवा में 40 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। 301 प्रत्याशी चुनावी मैदान में दांव आजमा रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति में बीजेपी के सामने गोवा में सत्ता बनाए रखने की कठिन चुनौती है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा इसलिए आए, क्योंकि वे गोवा को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जो असल मुद्दा गोवा के सामने हैं वह है रोजगार। रोजगार कैसे पैदा होगा? ये नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोवा में बेरोजगारी सभी को दिखाई दे रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों ने मिलकर गोवा पर 24 हजार करोड़ रुपए का कर्जा चढ़ा दिया। अगर आप इन्हें दोबारा वोट देंगे तो 5 साल में 50 हजार करोड़ और उसके बाद 1 लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा देंगे। अगर AAP को वोट देंगे तो हम पूरा कर्जा खत्म कर देंगे।
अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उसके बाद केजरीवाल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं।
भाजपा के घोषणापत्र जारी होने के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा गोवा चुनाव प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तावडे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
प्रियंका गांधी का पूरे दिन गोवा में कैंपेन करेंगी। वे दोपहर 1.30 बजे के करीब नावेलिम निर्वाचन क्षेत्र में भी एक बैठक में शामिल होंगी। इसके बादा सांताक्रूज और कुम्भरजुआ में लोगों से मिलेंगी और शाम 4.30 बजे पणजी में घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी।
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। रविवार सुबह से लताजी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। चुनावी राज्यों में तय कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लताजी के निधन पर दुख जताया।
20 विधानसभा क्षेत्र इस रैली से जुड़ेंगे। उनमें मंड्रेम, पेरनेम, बिचोलिम, थिविम, मापुसा, सिओलिम, सालिगाओ, कलंगुट, पोरवोरिम, एल्डोना, पणजी, तालेगाओ, सेंट क्रूज, सेंट आंद्रे, कंबरजुआ, मायम, पोरीम, वालपोई और प्रियोल शामिल हैं।
स्मृति ईरानी का काफिला जिस रास्ते से गुजर रहा था, उसी रास्ते पर एक युवती सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। उसे घायल देख स्मृति ईरानी ने अपना काफिला रोक दिया और उसकी मदद की। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने अपनी कार से उसे अस्पताल भी पहुंचाया।