देहरादून : उत्तराखंड (Uttarakhand) की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। अब सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट दे रहे हैं। 632 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। इनमें 155 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच है। इनके अलावा केडी, बसपा, सपा समेत दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दल मैदान भी में हैं। अब 10 मार्च को पता चलेगा कि पहाड़ की सियासत में किसको जनता का आशीर्वाद मिला।