बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म लव हॉस्टल शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ऑनर किलिंग क मुद्दे पर बनी है। हालांकि, इस टॉपिक पर पहले भी कई फिल्में रिलीज हो चुकी है।
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि कोविड के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ये पहली मेगा बजट फिल्म है। फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि गंगूबाई काठियावाड़ी 6-7 करोड़ रुपए पहले दिन कमा सकती है।
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कई विवाद सामने आए। कंगना रनोट ने भी बिना किसी का नाम लिए आलिया और उनकी फिल्म पर निशाना साधा था। अब आलिया ने कंगना को जवाब दिया है।
इस युद्ध में रूस के खिलाफ दुनिया के ज्यादातर मुल्क है। इस वीडियो में बॉबी देओल रूसी सैनिको का अकेले मुकाबला करते दिखाई देते हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि रूस और यूक्रेन की परेशानी का समाधान बॉबी देओल के पास है।
मौनी शादी और हनीमून के बाद काम पर लौंट आई हैं। वो एक डांस शो को जज कर रही है। वहीं, नए वेंचर पर काम करना शुरू कर दिया है।'अल्टीमेट गुरू' में वो अलग-अलग गुरू से मिलेंगी उनसे बातें करेंगी।
रूस-यूक्रेन की जंग के बीच सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच, फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का रोल निभा चुके एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने भी एक मीम शेयर किया है। हालांकि, लोगों को अरशद वारसी का ये अंदाज पसंद नहीं आया।
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और जेके माहेश्वरी की एक बेंच ने याचिका को खारिज करते हुए इसे रिलीज करने की अनुमति दे दी है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय लीला भंसाली की तरफ से वकील आर्यमा सुंदरम ने दलील दी।
अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी को 23 साल हो गए हैं। कपल ने 24 फरवरी, 1999 को सात फेरे लिए थे। शादी की सालगिरह पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने पत्नी काजोल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- साल 1999 - प्यार तो होना ही था।
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फर्स्ट लुक में सैफ अली आंखों पर चश्मा चढ़ाए, पोलो टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं।