- Home
- Photos
- Dhanteras 2021: मृणाल ठाकुर ने येलो लहंगा पहन धनतेरस की दी बधाई, ड्रेस की कीमत हैरान करने वाली
Dhanteras 2021: मृणाल ठाकुर ने येलो लहंगा पहन धनतेरस की दी बधाई, ड्रेस की कीमत हैरान करने वाली
बॉलीवुड दिवा मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur) ने येलो लहंगा पहन कर फैन्स को धनतेरस की बधाई दी। वो इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
| Published : Nov 02 2021, 09:56 PM IST / Updated: Nov 03 2021, 03:05 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
तूफान एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए धनतेरस की बधाई दी। येलो कलर का लहंगा पहने हुए मृणाल ठाकुर नजर आईं।मृणाल ठाकुर लहंगे में बेहद ही हसीन लग रही थी। मृणाल ने फोटो साझा करते हुए बताया कि उन्हें पीले रंग की बंधनी लहंगा बेहद ही पसंद है। सभी को धनतेरस की शुभकामना।
इस ड्रेस को डिजाइनर पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है। पुनीत बलाना अपने ड्रेस में भारतीय संस्कृति को दिखाने के लिए जाने जाते हैं। मृणाल ने जो लहंगा पहन रखा है। उसकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि हजारों में है। जिस खूबसूरत लहंगे में मृणाल परी से कम नहीं लग रही, उसकी कीमत महज 55 हजार है।
मृणाल ने लंहगे के साथ दिवाली लुक को पूरा करने के लिए न्यूड आईशैडो, ड्रॉ आईब्रो और न्यूड लिपस्टिक का ऑप्शन चुना। इसके साथ ही उन्होंने चांदी की एयरिंग पहन रखी है।
मृणाल ठाकुर ने शिमर स्कर्ट और हाल्टर-नेक टॉप में भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इनका ये भी लुक बेहद ही हसीन और सेक्सी लग रहा है।
तूफान एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने फिगर को लेकर काफी सजग रहती है। तभी तो वो किसी भी ड्रेस में कहर ढाहती नजर आती हैं। प्लेन गोल्डन लहंगे में एम्बेलिश्ड लॉन्ग जैकेट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मृणला ठाकुर ट्रेडिशनल अवतार में कई बार नजर आई हैं। लाल रंग के लहंगे में मृणाल ने जब फोटोशूट कराया तो हर तरफ इस लुक की तारीफ हुई। फैन्स इस तस्वीर पर भर-भर कर मृणाल को प्यार दिये थे।
मृणाल ट्रेडिशनल लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं। साड़ी में भी इस दिवा का कोई जवाब नहीं है। फ्लोर प्रिंट की साड़ी में मृणाल फैन्स को मोहित कर रही हैं।
मृणाल की आने वाली फिल्म पिप्पा है। इसमें वो ईशान खट्टर और प्रियांशु पेन्युली की बहन की भूमिका रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।