- Home
- Photos
- Diwali 2021: जेल से राज कुंद्रा के लौटने के बाद Shilpa Shetty बेटे संग दिवाली शॉपिंग करती आईं नजर
Diwali 2021: जेल से राज कुंद्रा के लौटने के बाद Shilpa Shetty बेटे संग दिवाली शॉपिंग करती आईं नजर
बॉलीवुड सितारे दिवाली (Diwali) की तैयारी में लगे हुए हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर बार की तरह इस बार भी दिवाली धूमधाम से मनाने के मूड में दिख रही हैं। धनतेरस के दिन वो अपने बेटे के संग शॉपिंग करती नजर आईं।
| Published : Nov 03 2021, 12:55 PM IST / Updated: Nov 03 2021, 03:05 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में बाजार पहुंची। शिल्पा शेट्टी रेड कुर्ता और व्हाइट लेगिंग्स पहन रखा था। वहीं अपने बेटे वियान को भी पिंक कलर का कुर्ता-पजामा पहनाया था।
शिल्पा शेट्टी शॉपिंग करते वक्त आम महिलाओं की तरह थोड़ी कन्फ्यूज दिखीं। दुकान पर शिल्पा को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या-क्या खरीदें। Viral Bhayani ने शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
शिल्पा शेट्टी ने खूब सारे चॉकलेट की भी खरीदारी की। एक दुकान पर वो चॉकलेट लेती नजर आईं। वियान ने भी मम्मी को शॉपिंग कराने में मदद की।
शिल्पा शेट्टी हर पर्व त्योहार को शानदार तरीके से मनाती हैं। उन्होंने धनतेरस की मंगलवार को अपने फैन्स को बधाई भी दी थी।
शिल्पा शेट्टी अपने पति राजकुंद्रा के लिए करवां चौथ भी रखा था। इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
शिल्पा शेट्टी ने पिछली दिवाली अपने पति राजकुंद्रा, बेटी समीशा और बेटे वियान के साथ पूजा की थी। बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल भी गए थे। हाल ही में उन्हें जमानत मिली है। जेल से निकलने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।