- Home
- Photos
- National Herald Case: ED की इन्क्वायरी ने मानों कांग्रेस में फूंक दी जान, 10 PHOTOS में देखें कांग्रेसी तूफान
National Herald Case: ED की इन्क्वायरी ने मानों कांग्रेस में फूंक दी जान, 10 PHOTOS में देखें कांग्रेसी तूफान
नई दिल्ली. कई वर्षों बाद ऐसा लग रहा है जब कांग्रेस पार्टी में नई जान आ गई हो। कारण बना ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ। लगातार दो दिनों से कांग्रेसी कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें गौर करने वाली बात यह है कि यह विरोध सिर्फ प्रतीकात्मक न होकर वास्तविक है और कार्यकर्ताओं का जुझारूपन दिखाई दे रहा है। राजनीति के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सत्ता से दूर और राष्ट्रीय राजनीति निढाल सी पड़ी कांग्रेस के लिए यह मुद्दा बूस्टर डोज की तरह काम कर रहा है। ईडी ने राहुल गांधी से बुधवार को भी पूछताछ और सड़कों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। आइए इन 10 तस्वीरों से समझते हैं कैसे किया कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन...
| Published : Jun 15 2022, 05:25 PM IST / Updated: Jun 15 2022, 06:06 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कांग्रेसी कार्यकर्ता बेड़ियों में जकड़ा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने खुद को बेड़ियों से जकड़ा और सांकेतिक रूप से केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कई नेता हिरासत में
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को घसीटकर भी हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने उसे अमानवीय करार दिया है।
रागिनी नायक को हिरासत में लिया
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने राहुल गांधी से हो रही पूछताछ का जमकर विरोध किया। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया। हालांकि इसके लिए महिला सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लड़की हूं, लड़ सकती हूं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव में दिया गया नारा दिल्ली में चरितार्थ होता दिखा। कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ता पूरे जोश से महिला सुरक्षाकर्मियों से संघर्ष करती दिखाई दीं। मानों कह रही हों, लड़की हूं, लड़ सकती हूं।
विरोध की उर्जा पर धूप का असर नहीं
राहुल गांधी से हो रही पूछताछ का विरोध इतना प्रबल था कि गर्मी और धूप भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डिगा नहीं पाई। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
हम भी हैं जोश में, यूं ना आंखें दिखा
केंद्र सरकार पर राहुल गांधी के साथ ज्यादती का आरोप लगाते हुए कई महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। महिला कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ये राहुल के कार्यकर्ता हैं, झुकेंगे नहीं
नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जुझारूपन भी देखने को मिला। कोई भी कार्यकर्ता आसानी से गिरफ्तारी नहीं दे रहा था बल्कि पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करना पड़ा। तस्वीर में देख सकते हैं कि एक कार्यकर्ता को किस तरह से पकड़कर ले जाया जा रहा है।
कांग्रेस सेवादल भी मैदान में उतरा
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध पार्टी की सभी इकाइयां कर रही हैं। कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के साथ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी हाथों में सत्यमेव जयते की तख्तियां लेकर दिखाई दिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाए टायर
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर के बाहर टायर जलाकर विरोध जताया है। ये कार्यकर्ता ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की है।
बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जहां भी पुलिस ने उन्हें रोका, कांग्रेस के कार्यकर्ता जोश से उनसे भिड़ते नजर आए।