- Home
- States
- CM तीरथ सिंह रावत के ये 3 विवादित बयान,फटी जींस के बाद अब सुनाई हाफ कट कपड़े की कुछ ऐसी कहानी
CM तीरथ सिंह रावत के ये 3 विवादित बयान,फटी जींस के बाद अब सुनाई हाफ कट कपड़े की कुछ ऐसी कहानी
देहरादून (Uttarakhand) । उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने विवादित बयान दिया है। जिसके चलते वो इंटरनेट मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। अब उन्होंने महिलाओं के फटी जींस पहने और लड़कियों के हाफ कट कपड़े पहनने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही इससे जुड़े दो कहानियां भी सुनाई। जिसकी देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। इतना ही नहीं विपक्ष को भी बैठे-बिठाए सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
| Published : Mar 18 2021, 03:52 PM IST / Updated: Mar 18 2021, 03:53 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सीएम का सबसे विवादित बयान
सीएम तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में बाल अधिकारी संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सबसे विवादित टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि जब वह युवाओं को फटी जींस पहनकर घूमते देखते हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है।
घुटनों में फटी हुई जींस पहनकर संस्कार क्या देंगे
सीएम ने एक संस्मरण का जिक्र करते हुए कहा कि वह जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी। महिला एक एनजीओ चलाती थी, जबकि उसके पति एक कालेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। वो एनजीओ चलाती हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।
यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और बदन दिखा रही हो..
सीएम तीरथ सिंह रावत ने इसी कार्यक्रम में कहा कि वह श्रीनगर कालेज में पड़ते थे। एक लड़की चंडीगढ़ से आई थी। उसने हाफ कट पहना हुआ था। लड़के ऐसे देख रहे थे कि कोई मुंबई से आ गई। कुछ दिन उसका खूब मजाक बना। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और बदन दिखा रही हो, क्या होगा।
भगवान राम-कृष्ण की तरह ही होंगे मोदी
इसके पहले हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि मोदी का चमत्कार है। वह लोगों को कहते हैं त्रेता व द्वापर युग में राम व कृष्ण हुए हैं। राम ने भी यही समाज का काम किया था तो उन्हें भगवान मानने लगे। आने वाले समय में भी लोग नरेंद्र मोदी को उसी रूप में मानने लगेंगे, जो काम नरेंद्र मोदी कर रहा है उसकी जयजयकार है। मोदी है तो मुमकीन है।
कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए
बता दें कि सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कुंभ को लेकर कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को साफ कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह जी के यहां मेरी पेशी लगेगी वे पूछेंगे, डांटेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, कुंभ के अखाड़ों, व्यापारियों और लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।