Antique Showpiece Items for Home Decor: होम डेकोर के लग्जरी लुक देने के लिए कौनसे एंटिक शोपीस आइटम खरीदें? घर की सजावट में चार चांद लगाने के लिए क्या कम बजट में शोपीस आइटम लिए जा सकते हैं? अपने घर के लिए सही शोपीस कैसे चुनें?
घर की खूबसूरती केवल फर्नीचर या दीवारों के रंग से नहीं बढ़ती, बल्कि छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम भी पूरे इंटीरियर को खास बना देते हैं। यदि आप अपनी सेल्फ, कॉर्नर टेबल या टीवी यूनिट को स्टाइलिश और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो एंटिक शोपीस आइटम बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये न केवल घर को प्रीमियम लुक देते हैं बल्कि आपकी पसंद और पर्सनैलिटी को भी दर्शाते हैं। खरीदें ऐसे10 खूबसूरत एंटिक शोपीस डिजाइन, जो आपके होम डेकोर को नया अंदाज दे सकते हैं।

विंटेज क्लॉक शोपीस डिजाइन
पुरानी शैली की टेबल क्लॉक या मिनिएचर घड़ी आज भी होम डेकोर में बेहद लोकप्रिय है। इसकी एंटिक फिनिश और क्लासिक डिजाइन किसी भी सेल्फ को रॉयल टच देती है। लिविंग रूम और स्टडी एरिया में यह खास अट्रैक्शन पॉइंट बन सकती है।
और पढ़ें - Cup Plate Crockery: 100Rs में खरीदें फैंसी कट-प्लेट क्रॉकरी, गेस्ट गिफ्टिंग के लिए 8 सुंदर डिजाइन

हाथी की जोड़ी शोपीस
इंडियन कल्चर में हाथी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धातु, रेजिन या लकड़ी से बनी हाथी की जोड़ी सेल्फ पर बेहद सुंदर दिखाई देती है। गोल्डन या ब्रॉन्ज फिनिश वाले डिजाइन खास तौर पर अट्रैक्टिव लगते हैं।

मिनिएचर राजस्थानी पुतली
राजस्थानी कला से प्रेरित छोटी सजावटी पुतलियां घर को ट्रेडिशनल और रंगीन लुक देती हैं। इन्हें शोकेस या दीवार की सेल्फ पर रखकर इंडियन कल्चर की झलक दिखाई जा सकती है।

एंटिक लालटेन डिजाइन
पुराने जमाने की लालटेन से प्रेरित शोपीस आज भी ट्रेंड में हैं। इनकी धातु की बनावट और विंटेज फिनिश किसी भी सेल्फ को सुंदर बना देती है। यह डिजाइन खासकर रस्टिक और ट्रेडिशनल इंटीरियर में शानदार लगता है।
और पढ़ें - Water Jug Ceramic Design: 2Ltr सिरेमिक जग प्रीमियम डिजाइन, पानी रहेगा फ्रिज सा ठंडा
शोपीस बुद्ध प्रतिमा
शांति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक बुद्ध प्रतिमा आजकल होम डेकोर का फेमस पार्ट बन चुकी है। छोटी एंटिक फिनिश वाली बुद्ध मूर्ति घर में सुकून और सौंदर्य दोनों का एहसास कराती है।

घोड़े की मूर्ति
दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति ऊर्जा, सफलता और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है। ब्रॉन्ज या गोल्डन फिनिश वाली एंटिक हॉर्स स्टैच्यू लिविंग रूम की सेल्फ पर बेहद प्रभावशाली दिखाई देती है।

ग्रामोफोन शोपीस
पुराने समय के ग्रामोफोन का मिनी डिजाइन आज भी एंटिक डेकोर प्रेमियों की पहली पसंद है। इसकी अनोखी बनावट और विंटेज लुक घर को क्लासी और रिच फील देते हैं।
लकड़ी का नक्काशीदार शोपीस
हैंडमेड वुडन आर्ट पीस हमेशा खास लगते हैं। बारीक नक्काशी वाले लकड़ी के शोपीस सेल्फ पर रखने से घर में प्राकृतिक और एलीगेंट माहौल बनता है।

ऊंट की सजावटी प्रतिमा
राजस्थानी और एथनिक थीम वाले घरों में ऊंट की सजावटी प्रतिमा बेहद आकर्षक लगती है। रंगीन या एंटिक मेटल फिनिश वाले डिजाइन घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

मेटल ट्री ऑफ लाइफ
ट्री ऑफ लाइफ डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक डेकोर का खूबसूरत मिश्रण है। यह शोपीस ग्रोथ, पॉजिटिविटी और लाइफ का प्रतीक माना जाता है। इसे सेल्फ या साइड टेबल पर रखने से घर को प्रीमियम लुक मिलता है।
