Wall Shelf Design Ideas for Home Decor and Living Room: कम खर्च में घर को स्टाइलिश और ऑर्गेनाइज्ड लुक कैसे दें? कौनसे वॉल शेल्फिंग डिजाइन घर के हर कोने को खूबसूरत और यूजफुल बना सकती हैं? वॉल सेल्फिंग में कौनसे डिजाइन चुनना सबसे बेस्ट रहेंगे?

अगर आपके घर में सामान रखने की जगह कम है या आप खाली दीवारों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो वॉल शेल्फिंग डिजाइन शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। आजकल सिर्फ स्टोरेज के लिए ही नहीं, बल्कि होम डेकोर को खूबसूरत बनाने के लिए भी लोग अलग-अलग तरह की वॉल शेल्फ्स लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि छोटे कमरे से लेकर बड़े लिविंग रूम तक, हर जगह के हिसाब से मॉडर्न, मिनिमल और डिजाइनर शेल्फिंग पैटर्न आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप भी घर का हर कोना ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो ये 10+ वॉल शेल्फिंग डिजाइन शानदार लग सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोटिंग वॉल शेल्फ

अगर आपको क्लीन और मॉडर्न लुक पसंद है, तो फ्लोटिंग वॉल शेल्फ शानदार लग सकती हैं। इनमें कोई भारी सपोर्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दीवार ज्यादा साफ और प्रीमियम दिख सकती है। छोटे शोपीस, प्लांट्स या किताबें रखने के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

और पढ़ें - Hair Brooch Hairstyle: 200Rs में हेयर ब्रोच, शॉर्ट हेयर गर्ल्स लगाएं 7 गोल्ड फिनिश डिजाइन

हेक्सागन शेल्फ डिजाइन

अगर आप थोड़ा हटकर और डिजाइनर पैटर्न चाहती हैं, तो हेक्सागन शेप शेल्फ शानदार लग सकती हैं। मधुमक्खी के छत्ते जैसी यह डिजाइन लिविंग रूम और बेडरूम वॉल को इंस्टेंट स्टाइलिश टच दे सकती है।

कॉर्नर वॉल शेल्फ

घर के खाली कोनों को यूजफुल बनाना चाहती हैं, तो कॉर्नर वॉल शेल्फ अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। यह छोटे घरों और अपार्टमेंट में काफी काम आ सकती हैं और कम जगह में ज्यादा स्टोरेज दे सकती हैं।

वुडन बॉक्स शेल्फ डिजाइन

अगर आपको रिच और वार्म इंटीरियर लुक पसंद है, तो वुडन बॉक्स शेल्फ डिजाइन शानदार लग सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे बॉक्स पैटर्न होते हैं, जिनमें डेकोर पीस और फोटो फ्रेम रखे जा सकते हैं।

और पढ़ें - Modal Silk Vs Assam silk: मोडाल सिल्क Vs आसामी सिल्क कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें 5 बातें

जिग-जैग शेल्फ डिजाइन

अगर आप यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन चाहती हैं, तो जिग-जैग पैटर्न वॉल शेल्फ शानदार लग सकती हैं। यह खासकर स्टडी रूम या बच्चों के कमरे में बेहद स्टाइलिश लग सकती है।

सर्कुलर वॉल शेल्फ लेटेस्ट डिजाइन

अगर आपको लक्जरी और एलिगेंट वाइब पसंद है, तो सर्कुलर डिजाइन शेल्फ ट्राय कर सकती हैं। गोल पैटर्न वाली यह शेल्फ दीवार को ज्यादा डिज़ाइनर फील दे सकती है।

फैंसी इंडस्ट्रियल पाइप शेल्फ

अगर आप मॉडर्न और अर्बन स्टाइल पसंद करती हैं, तो मेटल पाइप और वुडन शेल्फ कॉम्बिनेशन शानदार लग सकता है। यह लिविंग रूम और होम ऑफिस के लिए काफी ट्रेंड में है।

और पढ़ें - Cotton Saree Reuse For Maxy Gown: कॉटन साड़ी से बनवाएं मैक्सी गाउन, 6 महीने तक पहनें 6 डिजाइन

एल-शेप वॉल शेल्फ डिजाइन

अगर आपको सिंपल लेकिन यूजफुल डिजाइन चाहिए, तो एल-शेप शेल्फ शानदार ऑप्शन हो सकती है। इसमें किताबें, छोटे प्लांट्स या डेली यूज सामान आसानी से रखा जा सकता है।

मिनिमल व्हाइट शेल्फ डिजाइन

अगर घर का इंटीरियर लाइट और क्लीन थीम में है, तो मिनिमल व्हाइट वॉल शेल्फ शानदार लग सकती हैं। यह घर को ज्यादा बड़ा और साफ-सुथरा दिखाने में मदद कर सकती हैं।

प्लांट डिस्प्ले शेल्फ डिजाइन

अगर आप इंडोर प्लांट्स पसंद करती हैं, तो प्लांट डिस्प्ले वॉल शेल्फ शानदार लग सकती हैं। इससे घर का कोना-कोना ज्यादा फ्रेश और नेचुरल दिख सकता है।