08:03 PM (IST) Feb 18
हरभजन को भी मिला खरीदार, KKR ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL में हरभजन सिंह को भी खरीदार मिल गया है। उन्हें KKR ने 2 करोड़ में खरीदा है। हरभजन अपने बेस प्राइस पर बिके हैं।

07:37 PM (IST) Feb 18
जलज सक्सेना को पंजाब किंग्स ने खरीदा

जलज सक्सेना। बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। इन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। करण शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। उत्कर्ष सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख में खरीदा है।
 

06:03 PM (IST) Feb 18
50 लाख में बिके चेतेश्वर पुजारा

रोवमन पॉवेल। बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन वे नहीं बिके।
शॉन मार्श। बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। IPL में 71 मैच खेले हैं। लेकिन इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
कोरी एंडरसन। बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। लेकिन किसी ने नहीं खरीदा।
डेवन कॉन्वे। 50 लाख बेस प्राइस था। लेकिन किसी ने नहीं खरीदा।
डैरन ब्रावो। बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। लेकिन ये भी नहीं बिके।
रासी वान डर डुंसे। बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन ये भी नहीं बिके।
चेतेश्वर पुजारा। बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। सुपर किंग्स ने खरीदा।

05:45 PM (IST) Feb 18
संदीप, मिधुन और तेजस नहीं बिके

संदीप लमिछाने। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। लेकिन इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
मिधुन सुधेशन। बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लेकिन किसी ने नहीं खरीदा।
स्पिनर तेजस बरोका। बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लेकिन नहीं बिके।

05:32 PM (IST) Feb 18
हुसेन मेरीवाला को कैपिटल्स ने खरीदा

मुज्तबा यूसुफ। बेस प्राइस 20 लाख रुपए। लेकिन ये नहीं बिके। 
पेसर अंकित सिंह राजपूत। बेस प्राइस 30 लाख रुपए। उन्होंने IPL में 6 मैच खेले हैं और 2 विकेट लिए। इनको किसी ने नहीं खरीदा।
पेसर लुकमान हुसेन मेरीवाला। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। उन्होंने IPL में 44 मैच खेले और 72 विकेट लिए। इन्हें कैपिटल्स ने खरीदा।
पेसर चेतन सकरिया। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। IPL के 16 मैच में 28 विकेट लिए हैं। 

05:22 PM (IST) Feb 18
के गौतम को 9.25 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा


भारतीय ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 20 लाख रुपए रही। उन्होंने अब तक ओवरऑल 62 टी-20 में 41 विकेट लिए और 594 रन बनाए।

05:14 PM (IST) Feb 18
शाहरूख खान को पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा

बैंट्समैन हिम्मत सिंह। बेस प्राइस 20 लाख रुपए। लेकिन पहले राउंड में इन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 
विष्णु सोलंकी। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लेकिन इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।  
अतीत शेठ। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। लेकिन इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
रिपल पटेल। बेस प्राइस 20 लाख रुपए। इन्हें कैपिटल्स ने खरीदा।
शाहरुख खान। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्होंने टी 20 में 31 मैच खेले हैं और 293 रन बनाए हैं। इनका बेस्ट 40 रन है। स्ट्राइक रेट 131.40 है। 5.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।  

04:50 PM (IST) Feb 18
हरभजन से लेकर आदिल रशीद तक नहीं बिके

आदिल रशीद। बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। लेकिन वे पहले राउंड में नहीं बिके। फिर स्पिनर राहुल शर्मा का नंबर आया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन उन्हें भी पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। मुजीब उर रहमान को बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। स्पिनर मुजीब को भी किसी ने नहीं खरीदा। फिर बारी आई हरभजन सिंह की। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। स्पिनर हरभजन भी पहले राउंड में नहीं बिके। 

04:47 PM (IST) Feb 18
उमेश यादव को 1 करोड़ में कैपिटल्स ने खरीदा

शेल्डर कॉट्रेल। बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए। लेकिन पहले राउंड में नहीं बिके। इसके बाद उमेश यादव का नंबर आया। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। 33 साल के उमेश यादव ने आईपीएल में 121 मैच खेले हैं और 119 विकेट लिए। उन्हें कैपिटल्स ने खरीदा।

04:44 PM (IST) Feb 18
नेथन कुल्टर नाइल को मुंबई ने 5 करोड़ में खरीदा


नेथन कुल्टर नाइल। बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। इन्होंने टी 20 में 133 मैच खेले हैं और 156 विकेट लिए। इकॉनमी 8.26 की रही है। 5 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा।

04:42 PM (IST) Feb 18
जाय रिचर्डसन को 14 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा

जाय रिचर्डसन। बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। इन्होंने टी 20 में 62 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं। पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा।

04:33 PM (IST) Feb 18
एडम मिल्न 320 लाख रुपए में बिके

एडम मिल्न का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। 320 लाख रुपए में मुंबई ने बोली लगाई। पेसर मुस्तफिजुर रहमान का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था। इन्हें रॉयल्स ने खरीदा। 

04:29 PM (IST) Feb 18
कुसल परेरा और सैम बिलिंग्स पहले राउंड में नहीं बिके


कुसल परेरा। बेस प्राइस 50 लाख रुपए। लेकिन पहले राउंड में वह भी नहीं बिके। सैम बिलिंग्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। लेकिन वह पहले राउंड में नहीं बिके।

04:24 PM (IST) Feb 18
डेविड मलान पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे


इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान को निराशा हाथ लगी। उम्मीद थी कि उनकी जमकर बोली लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

04:08 PM (IST) Feb 18
क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपए में बिके। पंजाब इसे 16 करोड़ तक ले गया, लेकिन आखिर में आरआर ने 16.25 की बोली लगाई। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

03:56 PM (IST) Feb 18
शिवम दुबे को 4.4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

शिवम दुबे IPL 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

03:49 PM (IST) Feb 18
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे मोइन अली

पंजाब किंग्स के साथ बोली में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपए में मोइन अली को खरीदा। मोईन अली को RCB ने रिलीज किया था।

03:43 PM (IST) Feb 18
केदार जाधव पर किसी टीम ने नहीं लगाई बोली

केदार जाधव पर किसी टीम ने नहीं लगाई बोली। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को केकेआर ने 3.2 करोड़ में खरीदा।

पिछले साल 12.5 करोड़ और इस बार सिर्फ 2.5 करोड़ में बिका ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी, राजस्थान छोड़ पहुंचे दिल्ली
 

03:36 PM (IST) Feb 18
मैक्सवेल की चांदी, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

मैक्सवेल को RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। पिछले साल उन्हें 10.75 करोड़ रु में खरीदा गया था। 
 

03:18 PM (IST) Feb 18
स्टीव स्मिथ को दिल्ली ने खरीदा

स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। स्मिथ पिछले साल 12.50 करोड़ रुपए में बिके थे।   वहीं, एरोन फिंच को भी अभी किसी ने नहीं खरीदा।