10:44 AM (IST) Oct 25
हरियाणा में जेजेपी भी सक्रिय

कुछ ही देर में विधायकों संग मीटिंग करेंगे जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला, शाम को 4 बजे प्रेसकॉन्फ्रेंस।

10:42 AM (IST) Oct 25
हरियाणा में भाजपा सक्रिय

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

09:23 PM (IST) Oct 24
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 150 सीटें जीत चुका है। जबकि 10 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस एनसीपी गठबंधन 86 पर जीत हासिल कर चुका है। 14 पर आगे है। 

09:09 PM (IST) Oct 24
हरियाणा विधानसभा चुनाव

भाजपा 39 सीटें जीती, 1 पर आगे; कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10 और अन्य को 9 सीटें। 

07:46 PM (IST) Oct 24
दोनों मुख्यमंत्रियों ने अच्छा काम किया- पीएम

मोदी ने कहा- मुझे विश्वास है कि फडणवीस और खट्टर के नेतृत्व में महाराष्ट्र-हरियाणा अगले 5 साल में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

07:39 PM (IST) Oct 24
मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा- दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं। इसके लिए मै उनका अभिनंदन करता हूं। 

07:32 PM (IST) Oct 24
हरियाणा में हम सबसे बड़ी पार्टी बने: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। 

07:30 PM (IST) Oct 24
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, हरियाणा में 3% बढ़ा वोट- शाह

07:21 PM (IST) Oct 24
भाजपा दफ्तर पहुंचे मोदी

थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

07:19 PM (IST) Oct 24
भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी

07:16 PM (IST) Oct 24
भाजपा दफ्तर पहुंचे शाह, गडकरी और जेपी नड्डा

06:58 PM (IST) Oct 24
हरियाणा

भाजपा 32 सीटें जीतीं, 8 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 जीत चुकी है और 3 पर आगे चल रही है। जेजेपी के खाते में 10 सीटें गई हैं। 

06:48 PM (IST) Oct 24
पीएम मोदी ने जनता और कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद किया ट्वीट। जनता और कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद।

06:36 PM (IST) Oct 24
जनता ने भाजपा को जवाब दिया- कांग्रेस

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, जनता ने भाजपा को जवाब दे दिया है। ये भाजपा की हार हुई है। हम अगर भाजपा के जीत का दावा मानें तो हमें जीत की परिभाषा बदलनी पड़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनादेश भाजपा के खिलाफ है। विपक्ष को साथ आ कर सरकार बनानी चाहिए।

06:16 PM (IST) Oct 24
बिहार उपचुनाव नतीजे

बिहार में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने 2, एआईएमआईएम और जदयू ने 1-1 सीट जीती है। एक सीट निर्दलीय ने जीती है। 

06:02 PM (IST) Oct 24
उप्र विधानसभा उपचुनाव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और सहयोगी पार्टियों ने 11 में से 8 सीटें जीती हैं। मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी का विकास का मंत्र अब राजनीति का मंत्र बन गया है। 

05:59 PM (IST) Oct 24
दोबारा मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन- अमित शाह

गत 5वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये।
भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar, श्री @subhashbrala व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2019
05:49 PM (IST) Oct 24
तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव

तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर एआईएडीएमके जीत गई है। 

05:47 PM (IST) Oct 24
सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

05:25 PM (IST) Oct 24
15 निर्दलीय विधायक भाजपा के संपर्क में- फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा- 15 निर्दलीय विधायक संपर्क में हैं। वे हमारे साथ आने को तैयार हैं। और भी विधायक भी आ सकते हैं। इनमें से ज्यादातर भाजपा और शिवसेना के बागी ही हैं।