चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। राज्य में 65% मतदान हुआ। कल सभी 90 सीटों के परिणाम आने वाले हैं। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक 5 महीने बाद हुआ है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मोदी का जादू अब भी कामय है या नहीं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में 20 ऐसी हॉट सीटों के बारे में बताते हैं, जिनपर पूरे देश की नजर है। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में 47 सीटें जीती थीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने 19 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य ने खाते में 9 सीट गई थी।