महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में 288 सीटों पर शाम 5 बजे तक 44.89% मतदान हुआ। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य को 20 सीटें मिली थीं। नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई।