इंडियन नेवी ने पेट्रोलिंग के दौरान हिंद महासागर में चीनी युद्ध पोत को भारतीय जल सीमा के पास देखा है। साथ ही भारतीय नौसेनिकों ने एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी