जेल से 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राम रहीम ने डेरा पहुंचकर तलवार से केक काटा जिसकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं।
यूपी के गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा पार्षद के द्वारा पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई जा रही है। इस बीच स्थानीय लोग भी वहां पर मौजूद हैं।
जमानत पर जेल से बाहर आई खुशी दुबे की निगरानी में पुलिस कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। खुशी दुबे के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी के साथ पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है।
यूपी के गाजियाबाद में प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथो पकड़ लिया था। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे दिया।
यूपी के सहारनपुर में महिला की हत्या कर शव के दो टुकड़ों को बिटौड़ों में रखकर जलाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से रेप कर आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया है।
बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की जमानत के बाद पुलिस ने उनके घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधी पर नजर रखनी शुरूकर दी है। बता दें कि सोमवार को खुशी दुबे अपनी मां के साथ चौबेपुर थाने हाजिरी लगाने पहुंची थी।
यूपी के बहराइच में बदमाशों ने 12 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बड़े आराम से मौके से फरार भी हो गए। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच में लगी हुई है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर के चंदेरी के पास भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 1 की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि ललितपुर निवासी अपनी बेटी की शादी के लिए जयपुर गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।
जीशान हैदर की मौत मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जीशान की पत्नी अफरोज ने मामले को लेकर शिकायत की थी। जांच के बाद यह आदेश दिया गया है।
रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई विवादित टिप्पणी पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सपा नेता को अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए।