यूपी के सुल्तानपुर में एक मां ने अपने ही 4 माह के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
यूपी के गोरखपुर में एक 12वीं पास युवक अस्पताल का संचालन कर मरीजों का इलाज कर रहा था। महिला मरीज की मौत के बाद जांच में यह मामला सामने आया है। पैनल में 9 डॉक्टरों के नाम अंकित हैं। लेकिन यह डॉक्टर कभी हॉस्पिटल आए ही नहीं थे।
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नवंबर से सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला चल रहा था। लगातार कई लोगों को निशाना बनाया गया था।
यूपी की योगी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए बैंकर्स अब सरकार के साथ सहभागिता के कदम बढ़ाएंगे। बता दें कि प्रदेश में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों की मदद के लिए अब बैंक भी आगे आए हैं।
यूपी के प्रयागराज में एक महिला वकील के द्वारा डाकघऱ में जमकर हंगामा किया गया। इस बीच महिला वकील ने डाक कर्मचारियों की पिटाई भी की। मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां चाय पीने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की चाय नहीं पिएंगे, मुझे भरोसा नहीं है। जहर दे दोगे तो।
मथुरा बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर के निर्माण को लेकर तमाम तरह की तैयारियां जारी हैं। इस बीच पार्किंग समेत कई चीजों का खास ख्याल रखा जाएघा। गलियारे से मंदिर तक जाने के लिए 3 रास्ते बनाए जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष की गिरफ्तारी की जानकारी सपा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए दी गई है।
यूपी के बाराबंकी में पुलिस अभी तक सीरियल किलर का पता नहीं लगवा पाई है। इस मामले में अब एसटीएफ की मदद मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि टीम लगातार तलाश में लगी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता रहे केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। वह बंगाल के पूर्व राज्यपाल थे। पिछले काफी समय से उनकी सेहत खराब थी। एक सप्ताह से अधिक समय तक इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था।