आगरा के होटल में दस दिनों तक एक महिला को रखकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। महिला के मासूम बच्चे को भी होटल से ही बेच दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सबसे बड़े राजनीतिक सूबे यानि की यूपी में पहुंच चुकी है। बता दें कि यूपी में यह यात्रा केवल ढाई दिनों की है। इस दौरान वह 3 लोकसभा सीट, 11 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। पिछले चुनावों में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था।
डिब्रूगढ़ की यात्रा पर जाने वाले क्रूज को पीएम मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। हालांकि इस यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा या पीएम मोदी वाराणसी आएंगे इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
गाजियाबाद: राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंची। यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। उन्होंने मंच से भाई राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। इस बीच भाई बहन के बीच का प्रेम भी यहां पर देखने को मिला। मंच पर ही राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को किस किया। आइए देखते हैं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी फोटोज
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच गाजियाबाद में मंच पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई को कोई खरीद नहीं सकता है।
यूपी के हमीरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरकारी अस्पताल में स्वास्थकर्मियों के द्वारा ठुमके लगाए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जांच जारी है।
यूपी के आगरा निवासी एक युवक की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। युवक नए साल का जश्न मनाने के लिए पुडुचेरी गया हुआ था। समुद्र की लहरों के बीच उसके शव को 18 घंटे बाद खोजा जा सका।
यूपी के सीतापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की के द्वारा बीच सड़क पर युवक की पिटाई की जा रही है। हालांकि युवती ने क्यों सरेआम युवक की पिटाई की इस बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई कमरे में बंद कर की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
यूपी के प्रयागराज में दीवारों पर एक कुत्ते को खोजने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल मोमो नाम का यह डॉग 25 दिसंबर से गायब है और उसके खोजने के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है।