उत्तराखंड
(Search results - 190)Uttar PradeshJan 15, 2021, 12:01 PM IST
अपने जन्मदिन पर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP..बस एक अपील
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मायावती ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह ऐलान किया है। उन्होंने दोनों राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए कहा कि 2022 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।
BollywoodJan 14, 2021, 2:41 PM IST
खुद को पिता की मौत का गुनहगार मानता है 57 साल का ये एक्टर, आज भी है उस 1 हरकत का अफसोस
मुंबई। बिहार के दरभंगा में जन्मे एक्टर और कॉमेडियन संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने बीच में एक्टिंग छोड़ दी थी और उत्तराखंड के ऋषिकेश जाकर एक ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि संजय अपने पिता की मौत से इतने मायूस थे कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। दरअसल संजय अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत ने उनको ऐसा झकझोरा कि वो गुमशुदा हो गए और अकेला महसूस करने लगे। एक इंटरव्यू में संजय ने अपने पिता से अटैचमेंट और उनकी मौत से पहले के कुछ किस्से शेयर किए थे। इसमें उन्होंने बताया था कि एक अफसोस जिसे मैं जिंदगी भर नहीं भुला सकता।
NationalJan 10, 2021, 1:08 PM IST
ये जो बर्फ में ढंकी हिमालय की वादियां हैं, संक्रांति तक आधे देश का 'जोश' ठंडा बनाए रखेंगी
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में रुक-रुक हो रही बर्फबारी का असर मध्य भारत तक देखने को मिला है। इन इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग(IMD) का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे में शीतलहर जोर पकड़ेगी। यह 3-4 दिन रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। कोहरा अपना असर दिखाएगा। यानी 14 जनवरी तक ठंड नहीं जाएगी।
NationalJan 6, 2021, 1:20 PM IST
SC का उत्तराखंड और उप्र में बने लव जिहाद कानून पर रोक लगाने से इनकार, लेकिन सुनवाई के लिए तैयार
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में बने लव जिहाद कानून पर रोक लगाने से इनकार किया। हालांकि, याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को नोटिस जारी किया।
Other StatesDec 30, 2020, 7:16 PM IST
इस राज्य में पुलिसकर्मियों को मिला न्यू ईयर का सबसे बड़ा गिफ्ट, 1 जनवरी से सप्ताह में मिलेगी एक छुटटी
डीजीपी ने उत्तराखंड जिन पहाड़ी जिलों में निर्देश जारी किए हैं उनमें पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत में नौकरी कर रहे सिपाहियों को अब सप्ताह में एक दिन अवकाश मिलेगा।
NationalDec 21, 2020, 8:09 AM IST
तरुण विजय ने जनरल बिपिन रावत से की मुलाकात, युद्ध स्मारक की पेंटिंग भेंट की फिर वॉर मेमोरियल पर चर्चा हुई
उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के अध्यक्ष तरुण विजय ने दक्षिण ब्लॉक कार्यालय में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। इस दौरान युद्ध स्मारक की प्रगति पर चर्चा की। तरुण विजय ने जनरल बिपिन रावत को युद्ध स्मारक (कलाकार परम दत्ता) की एक सुंदर पेंटिंग भी भेंट की।
HatkeDec 15, 2020, 4:34 PM IST
पहाड़ी इलाकों में खेत पर बैल और ट्रैक्टर नहीं पहुंच सकते थे, तो सामने आई यह गजब मशीनरी
हल्द्वानी, उत्तराखंड. पर्वतीय क्षेत्रों में खेती-किसानी कोई सरल काम नहीं होता। ऐसे खेतों में किसानी के लिए बैलों या बड़े ट्रैक्टर का इस्तेमाल संभव नहीं होता। इस समस्या का समाधान बनकर सामने आई यह मशीन। इसे पावर वीडर कहते हैं। यह किसानों के लिए मददगार साबित हुई है। करीब साढ़े पांच हॉर्स पॉवर की इस मशीन का वजन 70-80 किलो होता है। इस पावर वीडर ने पर्वतीय क्षेत्रों में क्रांति ला दी है। आगे पढ़िए-मशीन खरीदने पर मिलती है सब्सिडी...
HatkeDec 15, 2020, 12:01 PM IST
कचरे से कमाल, कबाड़ की जुगाड़ से बना दीं ऐसी-ऐसी चीजें कि लोग देखकर पूछते हैं, कैसे किया?
देहरादून, उत्तराखंड. कोई भी चीज कबाड़ नहीं होती! हर चीज का अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो वो कमाल का आविष्कार साबित होती है। यह मोटरसाइकिल ऐसे ही कबाड़ की जुगाड़ से बनी है। कचरे से कैसे खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं, अगर देखना है, तो देहरादून के आईटीडीए के ई-वेस्ट स्टूडियो को देखने आइए। यहां प्लास्टिक की बोतलों और अन्य कचरा चीजों से स्टूडियो को खूबसूरत बनाया गया है।
Other StatesNov 30, 2020, 3:23 PM IST
मोदी को पसंद आई उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की शैली, बनाए गए लोकसभा के महासचिव
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी कार्यशैली आमजनों के अलावा सरकार को भी हमेशा पसंद रही। प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी कामों से प्रभावित रहे। नतीजा अब उन्हें लोकसभा का महासचिव बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद उत्पल कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
VideoNov 21, 2020, 10:15 AM IST
भूखे हाथी ने मचाया आतंक, कैमरे में कैद हुआ गजराज का गुस्सा
वीडियो डेस्क। उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक गांव में भूखे हाथी ने गन्ने की तलाश में खूब कहर बरपाया। उसके सामने जो आया, उसने उन पर हमला कर दिया। कई घंटे गांव में हंगामा मचाने के बाद निकल गया, लेकिन गांव वालों को डर है कि कहीं फिर हाथी न आ जाए। हल्द्वानी के तराई केंद्रीय वन प्रभाग से सटे ग्रामीण इलाकों में दो हाथियों का आतंक बरकरार है। हाथियों का झुंड किसानों के खेत में पहुंचकर उनके खड़ी फसलों को भी रौंद रहे हैं।
Other StatesNov 16, 2020, 12:50 PM IST
केदारनाथ की बर्फबारी में फंसे यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 7 राज्य रहें अलर्ट
केदारनाथ, उत्तराखंड. दिवाली के बाद अचानक मौसम ने यूं करवट ली कि तापमान नीचे जा गिरा। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर कई राज्यों पर दिखाई दे रहा है। रविवार को अचानक बदले मौसम से तापमान गिर गया है। हरियाणा और राजस्थान में ओले गिरे। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में फंस गए। बर्फबारी के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। जैसे ही दोनों मुख्यमंत्री वहां से उड़ान भरने के तैयार हुए, बर्फबारी ने उनके हेलिकाप्टर को नहीं उड़ने दिया। स्कायमेट वेदर की मानें तो सोमवार-मंगलवार को 7 राज्यों दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब, उत्तरी और उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
NationalNov 12, 2020, 8:21 AM IST
उत्तराखंड: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना की वजह से निधन, कुछ दिनों पहले पत्नी ने भी तोड़ा था दम
उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 50 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी धरमा देवी का भी निधन हो गया था। दोनों कोरोना संक्रमित थे। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने निधन की पुष्टि की।
Other StatesNov 4, 2020, 1:49 PM IST
लड़की ने बताई मौलाना की करतूत, पांच साल से कैसे कर रहा था शारीरिक शोषण
उत्तराखंड के कोटद्वार के एक मदरसे की मौलाना पर अपनी छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि मौलाना उसका पिछले पांच साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने अश्लील फोटो खींच लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो शोषण कर रहा था। युवती उत्तर प्रदेश में रहती है, इसलिए मामला ट्रांसफर किया गया है।
NationalNov 2, 2020, 2:46 PM IST
यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : नतीजों के बाद कांग्रेस की अबतक सबसे कम और भाजपा की सबसे ज्यादा सीट होगी
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए 9 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होनी थी। हालांकि अब चुनाव की स्थिति नहीं आएगी। सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसे में राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा 92 हो जाएगी। वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 38 के पास पहुंच जाएगा।
NationalNov 2, 2020, 1:52 PM IST
आंध्र प्रदेश, असम, उत्तराखंड समेत कईं राज्यों में सोमवार से खुल रहे स्कूल, असम में ऑड - इवन सिस्टम से खुलेंगे
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आंध्र प्रदेश, असम, उत्तराखंड समेत कईं राज्यों में सोमवार से स्कूल खोले जा रहे हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पंजाब और अन्य राज्यों में स्कूल पहले से ही खुल चुके हैं। इन स्कूलों के साथ ही देश में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी आज से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। बता दें कि इन सभी राज्यों ने अपने यहां स्कूलों को खोले जाने को लेकर नए एसओपी जारी किए हैं।