भारतीय क्रिकेट टीम
(Search results - 134)CricketJan 22, 2021, 12:10 PM IST
बिटिया गोद में और रथ की सवारी, हीरो बने टीम इंडिया के गेंदबाज नटराजन का ऐसा हुआ ग्रैंड वेलकम
वीडियो डेस्क। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में धमाकेदार अंदाज में टेस्ट सीरीज 2-1 से फतह करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम भारत वापस लौट चुकी है। सभी खिलाड़ियों का अपने -अपने नगर के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे को उनकी कॉलोनी के लोगों ने पलकों पर बैठाया, तो हवाई अड्डे पर मुंबई के बाकी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन नेट बॉलर से तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए मैच खेलने वाले लेफ्टी बॉलर टी. नटराजन (T.Natarajan) के स्वागत ने वास्तव सभी के स्वागत को पीछे छोड़ दिया. ऐसा स्वागत हुआ कि दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने भी उनके वीडियो को ट्वीट करते हुए सराहना की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबर्दस्त असर छोड़ने वाले टी. नटराजन सालेम स्थित अपने चिन्नाप्पमपट्टी गांव पहुंचे, तो टी. नटराजन का ऐसा जोरदार स्वागत हुआ।
CricketJan 22, 2021, 10:52 AM IST
धंसी हुई आंखें और पिचके हुए गाल, इंस्टाग्राम की फोटो देख युवराज सिंह की बीवी को पहचानना हुआ मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी यूं तो किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन अब उनकी हालत क्या हो गई है ये देखकर फैंस भी हैरान है। साल 2011 में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बॉडीगार्ड से पहचान बनाने वाली हेजल कीच (Hazel Keech) 10 सालों में इतनी बदल गई कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें अजीब सी शक्ल के साथ वो काफी बीमार नजर आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि शादी के बाद से लेकर अबतक हेजल में कितना बदलाव आ गया है।
CricketJan 19, 2021, 6:27 PM IST
ऑस्ट्रेलिया की ही जमीन पर कुछ इस तरह लहराया तिरंगा
ब्रिस्बेन के गाबा में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया का गुरूर तोड़ने के साथ.साथ कई अहम कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए। दरअसलए यह जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। वहींए टेस्ट रैंकिंग में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे पायदान पर धकेल दिया और 118 अंक के साथ दूसरे पायदान पर मजबूती से कदम जमा लिए हैं।
CricketJan 15, 2021, 9:30 AM IST
जानें कौन हैं क्रिकेटरों की वो 14 बेटियां, जिनको अमिताभ बच्चन ने बताया फ्यूचर की क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क : 11 जनवरी 2021 को इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बेटी का जन्म हुआ है। वैसे तो रोहित से लेकर कोहली तक कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया। उसी को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बना दी। भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी खिलाड़ी चाहे वो मेल हो या फीमेल दोनों का सिलेक्शन काबिलियत के दम पर होता है, लेकिन मजाकियां अंदाज में किए गए इस ट्वीट में किन खिलाड़ियों की बेटियों की जगह मिली है और कप्तान किसे बनाया गया है, आइए आपको बताते हैं।
BollywoodJan 14, 2021, 11:52 AM IST
पैरेंट्स बनने के बाद विरुष्का ने फोटोग्राफरों से की अपील, जानिए विराट-अनुष्का ने सबसे क्या कहा
मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के परिवार ने 11 जनवरी को अपनी नन्ही परी का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी फैंस को दी। पहले भी निजी जिंदगी में मीडिया की दखलअंदाजी की शिकायत कर चुके विराट-अनुष्का ने अब फोटो ग्राफर्स से अपील की है कि वो उनकी बेटी की तस्वीरें नहीं क्लिक करें...
CricketJan 13, 2021, 3:08 PM IST
बच्चे की तरह चहल को गोद में उठाकर घूमते नजर आए गब्बर, देखते ही पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन पिछले कुछ समय से इंडिया में ही हैं। अभी वह सैय्यद मुश्ताक अली सीरीज का हिस्सा है। वहीं, टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) शादी के बाद से आराम फरमा रहे हैं। लेकिन हाल ही में चहल की शादी की एक फोटो जमकर वयारल हो रही है, जिसमें ये स्पिनर खुद एक स्पिन बॉल की तरह शिखर के हाथों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने चहल और धनाश्री के संगीत की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह चहल को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Madhya PradeshJan 13, 2021, 12:10 PM IST
धोनी के लिए आई बुरी खबर: जिंदा दफना दिए जा रहे उनके 2500 कड़कनाथ मुर्गे..अफसरों की टीम रवाना
झाबुआ में कड़कनाथ मुर्गे की चूजों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भोपाल से पशुपालन विभाग की टीम गांव की ओर रवाना हो गई। जिनमें महेन्द्र सिंह धोनी के करीब 2500 चूजे शामिल हैं।
CricketJan 12, 2021, 1:24 PM IST
आखिर अचानक गंजे क्यों हो गए हार्दिक पांड्या? लोगों ने देखते ही कर डाला ऐसा कमेंट
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के धुआंधार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया है। लेकिन ये क्या हार्दिक का न्यू लुक देखकर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें ड्रग डीलर, तो कोई चोर कह रहा है। दरअसल, उन्होंने एक बार फिर अपना सिर मुंडवा (bald look) लिया है, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से हार्दिक अपने परिवार के साथ मुंबई (Mumbai) में ही है। ऐसे में आए दिन उनकी फोटोज वायरल होती रहती है। आइए आपको भी दिखाते हैं हार्दिक का न्यू लुक...
CricketJan 12, 2021, 12:32 PM IST
हसीन जहां ने छोटी बच्ची के साथ की मस्ती, यूजर बोला वीडियो बनाने से शमी वापस नहीं आएगा
वीडियो डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। हसीन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो छोटी सी बच्ची के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही है। हसीन का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है। इसमें हसीन जहां इसमें झूला झूलते नजर आ रही और वीडियो बनवा रही है। इस वीडियो पर यूजर्स ने ट्रोल कर कमेंट किया कि वीडियो बनाने से शमी वापस नहीं आ जाएगा। आपको बता दें शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।
CricketJan 11, 2021, 4:30 PM IST
बधाई हो: विरुष्का के घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी ने लिया जन्म, विराट ने शेयर की Good News
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। कोहली ने खुद इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी 2021 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
CricketJan 11, 2021, 10:20 AM IST
कभी जिगरी यार थे Rahul Dravid और Sourav Ganguly, इस बात से चिढ़कर दादा ने तोड़ दी दोस्ती
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार ऑलराउंडर रहे राहुल द्रविड़ 11 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन (Rahul Dravid Birthday) मना रहे हैं। इंडियन टीम में 'द वॉल' कहे जाने वाले द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपने 16 साल के बेहतरीन करियर में कई शानदार पारियां खेली। लेकिन एक कप्तान के रूप में वह अपने आप को साबित नहीं कर पाए। उनकी कप्तानी को लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाएं थे, जिनमें से एक उनके जिगरी दोस्त सौरव गांगुली भी थे। दादा ने ये तक कह दिया था कि द्रविड गलत को देखकर भी कहने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर कैसे इन दो जिगरी यारों के रिश्ते में दरार आ गई थी....
CricketJan 11, 2021, 8:54 AM IST
इस तरह पति से लिपटी नजर आईं साक्षी, धोनी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर की देखते रह गए फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) संन्यास के बाद से अपने परिवार और नए बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर दिन अपनी तस्वीरें पोस्ट कर वो आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो फोटो शेयर की उसे देखकर फैंस को 13 साल पहले वाले माही और साक्षी की याद आ गई। दरअसल, उन्होंने 10 जनवरी 2021 को दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह (sakshi dhoni) और एमएस धोनी नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर लग रहा है, क्योंकि एक तस्वीर 2008 की है, तो दूसरी अभी कुछ समय पहले की। दोनों की इन थ्रोबैक पिक्चर्स को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि 13 साल में कितने बदल गए मिस्टर एंड मिसेज धोनी...
CricketJan 6, 2021, 11:40 AM IST
इन फोटोज की वजह से कोहली-हार्दिक पर लगा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, अब स्टोर मालिक ने बताया- उस दिन का सच
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पंड्या पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगा था। हालांकि कोहली और पंड्या जिस स्टोर में गए थे, अब उस स्टोर मालिक ने खुद इसपर सफाई दी और कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने सभी नियमों का पालन किया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट शर्मनाक है।
CricketJan 4, 2021, 1:54 PM IST
आखिर किस शख्स की वजह से आई थी सौरव गांगुली और राहुल द्रविड की दोस्ती में दरार
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआी के अध्यक्ष (BCCI) सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें शनिवार को माइल्ड हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई है। हालांकि हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने बताया कि वह पहले से ठीक है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट में 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली (sourav ganguly) अपने खेल के साथ अपने साथियों के साथ रिश्ते के लिए भी काफी फेमस थे। लेकिन एक बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल की वजह से उनके और राहुल द्रविड (rahul dravid) के रिश्ते में दरार आ गई थी। आज आपको बताते हैं, दोनों के बीच की लड़ाई की इस वजह के बारे में..
CricketJan 2, 2021, 8:44 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबर, टीम इंडिया के 5 खिलाडियों ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकाल; BCCI ने कहा बकवास है ये
भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट और BCCI ने शनिवार को मीडिया में आई उन खबरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है जिसमें कहा गया कि टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे जहां उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन किया है।