राज्यसभा चुनाव
(Search results - 22)Uttar PradeshNov 2, 2020, 6:01 PM IST
UP राज्यसभा चुनाव: BJP ने 8 सीटों पर मारी बाजी, BSP और SP ने जीतीं 1-1 सीट, नहीं कराना पड़ा चुनाव
सभी सीटों पर 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। जिसमें भारती जनता पार्टी 8 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं 1 सपा और 1 बसपा के उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए। यूपी की इन 10 सीटों पर केवल दस ही प्रत्याशी होने के कारण चुनाव आयोग को मतदान कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
NationalNov 2, 2020, 2:46 PM IST
यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : नतीजों के बाद कांग्रेस की अबतक सबसे कम और भाजपा की सबसे ज्यादा सीट होगी
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए 9 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होनी थी। हालांकि अब चुनाव की स्थिति नहीं आएगी। सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसे में राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा 92 हो जाएगी। वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 38 के पास पहुंच जाएगा।
Uttar PradeshOct 29, 2020, 11:21 AM IST
BSP के 7 बागी विधायक पार्टी से सस्पेंड, मायावती बोलीं- SP को गलती भारी पड़ेगी.. BJP को वोट देगी बसपा
उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाला राज्यसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प बन गया है। इसी बीच बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपने बागी 7 विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनको बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इन विधायकों की विधानसभा सदस्यता भी रद्द करवाने की कोशिश करेंगे।
Uttar PradeshOct 28, 2020, 4:43 PM IST
मायावती से नाराज BSP के 6 विधायक अखिलेश यादव से मिले, ज्वाइन कर सकते हैं सपा
बीएसपी के राज्यसभा प्रत्याशी रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। ऐसे में बीएसपी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया है। इसके बाद ये 5 विधायक अपना नाम वापस लेने के बाद बंद कमरे में अखिलेश यादव से मिलने पहुंच गए।
Uttar PradeshOct 27, 2020, 3:50 PM IST
UP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के 8 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सीएम योगी भी साथ आए नजर
नामंकन भरने के बाद बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ईश्वर आप सभी को सफलता प्रदान कर "अंत्योदय से राष्ट्रोदय" का मार्ग प्रशस्त करें।
NationalOct 26, 2020, 10:35 PM IST
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों में से 8 पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी, कई बड़े नाम लिस्ट में शामिल
बीजेपी (BJP) ने आज उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नामों को जगह मिली है। बीजेपी की लिस्ट में तीन नाम बड़े हैं। बीजेपी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है।
Bihar ElectionSep 16, 2020, 7:38 PM IST
1 वोट की कीमत; दांव पर थी सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा, जब राज्यसभा चुनाव के लिए देर रात TV देखते रहे लोग
2017 में राज्यसभा के इतिहास में गुजरात की तीन सीटों के लिए हुआ चुनाव कई मायनों में यादगार रहा। राज्यसभा का ऐसा पहला चुनाव था जिसको लेकर जबरदस्त चर्चा रही। देररात तक गहमागहमी रही। मुकाबला इतना दिलचस्प था कि हर कोई नतीजों को जानना चाहता था।
Madhya PradeshJun 20, 2020, 6:49 PM IST
राज्यसभा की वोटिंग के अगले दिन कोरोना पॉजिटिव हुए बीजेपी MLA, खतरे में पार्टी के सभी विधायक
भोपाल. कोरोना के कहर से अब कोई नहीं बच पा रहै है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सकलेचा एक दिन पहले ही राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे थे। अब उनके संपर्क में आने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों का टेस्ट किया जा रहा है।
Madhya PradeshJun 19, 2020, 1:56 PM IST
8 राज्यों में राज्यसभा चुनाव, एमपी में राजा महाराजा जाएंगे राज्यसभा ! क्या है गणित
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए 8 राज्यों में वोटिंग जारी है। यह शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
NationalJun 19, 2020, 12:09 PM IST
राज्यसभा चुनाव: 19 सीटों में भाजपा के खाते में आईं 8, कांग्रेस को मिलीं 4; मप्र में सिंधिया-दिग्विजय जीते
8 राज्यों में राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो सीटों पर जबकि कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत हासिल की।
Madhya PradeshJun 18, 2020, 11:17 AM IST
एमपी में राज्यसभा चुनाव के पहले बदले विधायकों के सुर, 2 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा बीजेपी ने बदले खेमे
राज्यसभा की तीन सीटों पर 19 जून को होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस से तस्वीरें साफ हो चुकी है। बुधवार को दोनों दलों ने पार्टी विधायकों की गिनती के साथ निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों को अपने खेमे में दिखाने की कोशिश की, जिसमें भाजपा काफी हद तक सफल भी हुई है।
Other StatesJun 7, 2020, 3:27 PM IST
गुजरात में MLA बचाने का खेल शुरू, कांग्रेस ने 25 विधायकों को राजस्थान भेजा.. 3 दे चुके हैं इस्तीफा
रात में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस राजनीतिक घमासान के बीच 24 घंटे में कांग्रेस के तीन विधायकों ने एक साथ इस्तीफा देकर पार्टी में खलबली मचा दी है। जिसके चलते कांग्रेस ने करीब अपने 25 एमएलए को राजस्थान शिफ्ट कर दिया हैं।
NationalJun 5, 2020, 12:29 PM IST
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,एक और विधायक का इस्तीफा, अब तक 8 ने छोड़ा साथ
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। शुक्रवार को एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले गुरुवार को दो विधायकों ने त्याग पत्र दिया था। 3 महीने के भीतर गुजरात में 8 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।
NationalMar 24, 2020, 3:35 PM IST
राज्यसभा चुनाव की तारीख टली...ऐसे ही पांच बड़े फैसले, जो सरकार ने कोरोना इफेक्ट की वजह से लिए
कोरोना वायरस की वजह से 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव भी टाल दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आयोग ने नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। आयोग ने कहा है कि 31 मार्च के बाद हम हालात की समीक्षा करेंगे।
NationalMar 17, 2020, 3:21 PM IST
पहले शपथ ले लूं, फिर बात करूंगा...राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उठ रहे सवालों पर रंजन गोगोई का जवाब
भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किए जाने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, देश की न्यायपालिका, सरकार और प्रशासन के खिलाफ देश की जनता का आखिरी हथियार है।