हिमाचल प्रदेश
(Search results - 120)CareersJan 13, 2021, 1:53 PM IST
फौजी नहीं बन सका, तो 12th के बाद लौट आया गांव, लोगों ने मारे ताने, आज कमाता है 40 लाख रुपए सालाना
जो लोग यह समझते हैं कि खेती-किसानी लाभ का धंधा नहीं है, उन्हें 26 साल के इस किसान से सबक सीखना चाहिए। सबकी जिंदगी में कठिन दिन आते हैं। कभी-कभार निराशा होती है, लेकिन जो लगातार कोशिश जारी रखता है, कुछ नया करने में लगा रहता है, वो सफल रहता है। ये हैं रोहित सिंह। इनका सपना था कि वे फौजी बनें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बिहार के हाजीपुर के रहने वाले रोहित हिमाचल प्रदेश के एक सैनिक स्कूल में पढ़ते थे। जब सपना टूटा, तो 12th के बाद गांव लौट आए। इससे घरवाले नाराज हुए। गांववालों ने ताने मारे। लेकिन रोहित नहीं डिगे। उन्होंने तरबूज, केले, खीरा आदि की खेती शुरू की। आज वे 40 लाख रुपए तक सालाना मुनाफा कमा रहे हैं।
BollywoodJan 11, 2021, 6:06 PM IST
46 साल की रवीना टंडन ने ऐसे बर्बाद कर दिया था अपना बना बनाया करियर, इतने साल बाद हुआ अपनी गलती पर पछतावा
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठा रही है। महामारी के बीच जहां कई लोग घरों में कैद है वहीं कई लोगों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग और इंटरव्यूज देने में भी बिजी है। अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (kgf 2) के टीजर रिलीज हुआ। इस फिल्म में साउथ स्टार यश (yash) के साथ संजय दत्त (sanjay dutt) भी लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म में रवीना टंडन (raveena tondon) भी नजर आएंगी। हाल में रवीना ने अपने करियर और खुद के द्वारा की गी गलतियों पर बात की। उन्होंने इंटरव्यू में कई सारी बातों को खुलासा किया।
NationalJan 11, 2021, 1:15 PM IST
कहीं आपके शहर में तो नहीं फैल गया बर्ड फ्लू?
देश के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों के मरने की ताजा खबरों के बीच रविवार को केंद्र सरकार ने कहा कि सात राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है जिनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं दिल्ली तथा महाराष्ट्र के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लिए गए किसी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, केंद्र ने विभिन्न चिड़ियाघर प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को दैनिक रिपोर्ट भेजें और ऐसा तब तक जारी रखें जब तक कि उनके इलाके को रोगमुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता।
NationalJan 10, 2021, 1:08 PM IST
ये जो बर्फ में ढंकी हिमालय की वादियां हैं, संक्रांति तक आधे देश का 'जोश' ठंडा बनाए रखेंगी
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में रुक-रुक हो रही बर्फबारी का असर मध्य भारत तक देखने को मिला है। इन इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग(IMD) का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे में शीतलहर जोर पकड़ेगी। यह 3-4 दिन रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। कोहरा अपना असर दिखाएगा। यानी 14 जनवरी तक ठंड नहीं जाएगी।
NationalJan 7, 2021, 4:27 PM IST
Bird Flu: चिकन और अंडा खाने से कोई खतरा है, जान लें कि खाने से पहले क्या करें?
नई दिल्ली. कोरोना के बाद बर्ड फ्लू से लोगों में दहशत है। देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में मारे गए पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस बीच लोगों के जहन में कई सवाल हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या मुर्गा या अंडा खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है? बर्ड फ्लू से इंसान की जान जा सकती है? आज इन्हीं सवालों के जवाब देते हैं।
NationalJan 6, 2021, 3:29 PM IST
24 साल पहले चीन में बर्ड फ्लू से इंसानों की मौत हुई थी, अब भारत में बढ़ा खतरा, क्या इससे डरने की जरूरत है?
भारत में बर्ड फ्लू की पहली रिपोर्ट 19 फरवरी 2006 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर गांव से आई। ग्रामीणों ने गांव में कई पक्षियों की मौत की सूचना दी। महाराष्ट्र राज्य पशुपालन मंत्रालय के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लैब में जांच करने पर पता चला कि मुर्गी H5N1 वायरस से संक्रमित थी।
NationalJan 5, 2021, 11:23 AM IST
5 राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा, कहीं 12,000 तो कहीं 2000 पक्षियों की मौत, जानें इंसानों पर क्या असर पड़ेगा?
हाल के दिनों में राजस्थान में बर्ड फ्लू का अलर्ट देखा गया है, जहां आधा दर्जन जिलों में 250 से अधिक कौवे मृत पाए गए। मध्यप्रदेश के इंदौर में बर्ड फ्लू के मामलों की भी पुष्टि की गई। केरल में कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों के कुछ हिस्सों से बर्ड फ्लू का प्रकोप बताया गया है, जिससे अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में बत्तख, मुर्गियों आदि को मारने का आदेश दिया है।
NationalDec 29, 2020, 2:21 PM IST
BJP कार्यकर्ताओं ने डांस के लिए राजनाथ सिंह के भाषण को किया म्यूट, फिर जमकर थिरके, सामने आया VIDEO
वीडियो डेस्क। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। हिमाचल के सोलन में भी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विशेष संबोधन हो रहा था, इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता डांस करने लगे। वर्चुअल सेलिब्रेशन के लिए लगाए गए एक बड़े टेलीविजन स्क्रीन में रक्षा मंत्री संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं डांस के दौरान टीवी की आवाज बंद कर दी गई और वीडियो में गाने की धुन सुनाई दे रही है।NationalDec 22, 2020, 9:21 AM IST
कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, भारत-चीन सीमा पर तापमान माइनस 20 डिग्री; जम गया नदी का पानी
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण इन दिनों देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सबसे अधिक ठंड का प्रकोप है। जम्मू्-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
Other StatesDec 9, 2020, 11:18 AM IST
जब कहीं नहीं मिला नेटवर्क...तो बच्चे एग्जाम देने पहाड़ पर जा बैठे
मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने पर ऑनलाइन एग्जाम कैसे जी का जंजाल बन जाते हैं, यह फोटो यही दिखाता है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में नेटवर्क हमेशा एक समस्या रही है। निचले इलाकों में नेटवर्क नहीं मिलने पर बच्चों को ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर एग्जाम देना पड़ रहा है। दूसरी दिक्कत तब आ जाती है, जब मौसम खराब हो। ऐसे में उन्हें चट्टानों की ओट लेनी पड़ती है।
Other StatesDec 9, 2020, 10:46 AM IST
जरा याद करो कुर्बानी: अपने बच्चे का मुंह देखने से पहले ही देश की रक्षा करते हुए दुनिया से चला गया जांबाज
सोलन, हिमाचल प्रदेश. बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए मुस्तैद 29 वर्षीय जवान बिलजंग गुरुंग का मंगलवार को सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ सोलन जिले के सुबाथू स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुंग सियाचिन के ग्लेशियर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान बर्फ की खाई में गिरने पर शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी 8 माह की गर्भवती है। अपने पति की अंतिम विदाई पर वो श्मशान घाट पर भी नहीं जा सकी। उसने वीडियो कॉल पर पति के अंतिम दर्शन किए। वहीं, बेटे की चिता देखकर मां का कलेजा फट पड़ा। गुरुंग भारतीय सेना में गोरखा प्रशिक्षण केंद्र (GTC) में 3/1 जीआर के जवान थे।
CelebsDec 8, 2020, 11:08 AM IST
आंखों के नीचे काला धब्बा और बिना मेकअप हैरान-परेशान नजर आई करीना, पति-बेटे के साथ लौटी अपने घर
मुंबई. करीब महीने भर बाद प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ मुंबई वापस अपने घर लौट आई है। वे सोमवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। बता दें कि सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) में कर रहे थे तो करीना और तैमूर भी उनके पास वक्त बिताने पहुंच गए थे। करीब 24 दिन हिमाचल में रहने के बाद पूरी फैमिली घर लौट आई है। एयरपोर्ट पर करीना नाइट सूट में नजर आई। उनकी आंखों में नीचे काले धब्बे और वे बिना मेकअप दिखी। करीना चेहरे से थोड़ी हैरान-परेशान भी नजर आ रही थी। एयरपोर्ट पर पूरे समय करीना अपने बेटे को संभालती नजर आई। आपको बता दें कि करीना नए साल में फरवरी-मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।
Other StatesDec 5, 2020, 10:32 AM IST
उत्तरभारत में बर्फबारी से जोर पकड़ेगी ठंड, दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बने कृष्ण मंदिर ने ओढ़ी सफेद चादर
दिसंबर ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहा है उत्तरभारत में ठंड भी जोर पकड़ रही है। दिल्ली और उत्तरभारत में रिकॉर्ड सामान्य से कम तापमान को देखते हुए अनुमान है कि इस साल अधिक ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में उत्तरप्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य-पूर्व भारत में तापमान सामान्य से कम रहेगा। यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रोराघाटी स्थित युला कुंडा झील में स्थित कृष्ण मंदिर की है।
CelebsDec 3, 2020, 4:43 PM IST
पापा सैफ ने बेटी को लेकर खोला ये राज, बताया सारा को स्क्रीन पर देखते वक्त क्या सोचते है वो
मुंबई. सारा अली खान (sara ali khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर 1 (coolie n. 1) के प्रमोशन में बिजी हैं। हालांकि, उनके पापा सैफ अली खान (saif ali khan) ने अभी तक उनकी फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है लेकिन फिल्म के कुछ गाने जरूर देखे हैं। इसके साथ ही सैफ ने बताया है कि सारा को स्क्रीन पर देखना उनके लिए क्यों फनी है? मुंबई मिरर से बातचीत में सैफ ने सारा की फिल्म कुली नंबर 1 के बारे में बात की और कहा कि एक पिता के तौर पर उसे स्क्रीन पर देखना फनी है। सारा ने उन्हें उनकी फिल्म कुली नंबर 1 के कुछ गाने दिखाए हैं, जिसमें वरुण धवन (varun dhawan) भी हैं। सैफ ने कहा- गानों को देखकर लग रहा है कि वह खूब एन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि सारा अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ ही अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग अक्षय कुमार के साथ कर रही है।
BollywoodNov 12, 2020, 8:11 PM IST
बॉलीवुड के एक और एक्टर के लिए काल बना डिप्रेशन, कुत्ते के पट्टे से लगाई फांसी
वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा(Asif basra) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सूइसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।