Adhik Maas
(Search results - 26)JyotishOct 15, 2020, 1:01 PM IST
नवरात्रि: अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन, दशहरे को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद
शारदीय नवरात्रि मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है। ये हर साल श्राद्ध खत्म होते ही शुरू होता है, लेकिन इस बार अधिक मास होने के कारण नवरात्र 25 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 25 अक्टूबर तक रहेंगे।
UpayOct 14, 2020, 11:22 AM IST
16 अक्टूबर को शुभ योग, 3 साल में एक बार आती है ये तिथि, पितृ शांति के लिए करें ये उपाय
16 अक्टूबर, शुक्रवार को अधिक मास की अमावस्या है। ये तिथि 3 साल में एक बार आती है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। अमावस्या को पितरों की तिथि कहा जाता है इसलिए इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं।
JyotishOct 4, 2020, 11:46 AM IST
अधिक मास की चतुर्थी 5 अक्टूबर को, इस विधि से करें भगवान श्रीगणेश की पूजा और ये उपाय
भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को व्रत किया जाता है, इसे गणेश चतुर्थी व्रत कहते हैं। इस बार यह व्रत 5 अक्टूबर, सोमवार को है। अधिक मास होने की वजह से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है।
Aisa KyunOct 3, 2020, 1:15 PM IST
अक्टूबर 2020 में आएंगे कई बड़े त्योहार, अधिक मास समाप्त होते ही शुरू हो जाएंगे नवरात्र
उज्जैन. 2020 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। ये महीना हिन्दी पंचांग के हिसाब से बहुत खास रहेगा। 16 अक्टूबर को अधिक मास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम...
UpayOct 1, 2020, 1:37 PM IST
अधिक मास की पूर्णिमा 1 अक्टूबर को, ये 2 उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी
इस बार 1 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन के अधिक मास की पूर्णिमा है। धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है और अधिक मास की पूर्णिमा तो 3 साल में एक बार आती है। इसलिए इसका महत्व और भी अधिक है।
UpaySep 29, 2020, 10:30 AM IST
मंगल प्रदोष 29 सितंबर को, इस दिन करें शिवजी की पूजा और हनुमानजी को चढ़ाएं सिंदूर का चोला
उज्जैन. प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार 29 सितंबर, मंगलवार को आश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। मंगलवार होने से इस दिन मंगल प्रदोष का योग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, मंगलवार को हनुमानजी की पूजा विशेष फलदाई है और वे शिवजी के ही अवतार हैं। इसलिए मंगलवार और प्रदोष तिथि का योग बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन इस विधि से करें शिवजी की पूजा और उपाय-
UpaySep 27, 2020, 2:25 PM IST
अधिक मास में पौधे लगाने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल, जानिए कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए
उज्जैन. धर्म ग्रंथों में पेड़-पौधे लगाना पुण्य का काम माना गया है। ऐसा करने से कई तरह के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक पुरुषोत्तम महीने में पेड़-पौधे लगाने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। वहीं मनु स्मृति में भी कहा गया है कि पेड़-पौधे लगाने से बड़ा यज्ञ करने जितना फल मिलता है। इसलिए पुरुषोत्तम महीने के दौरान पेड़-पौधे लगाना महत्वपूर्ण माना गया है।
काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म ग्रंथों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि भगवान विष्णु के इस महीने में पीपल, वट, और गूलर के पेड़ लगाने चाहिए। इन पेड़-पौधों को भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। इनके अलावा तुलसी, दूब, अशोक, आंवला, एरंड, मदार, केला, नीम, कदंब और बेल का पेड़ लगाने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी के साथ ही अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
UpaySep 27, 2020, 9:59 AM IST
कमला एकादशी पर करें इस 1 मंत्र का जाप, बचे रहेंगे परेशानियों से
इन दिनों अधिक मास चल रहा है। 27 सितंबर, रविवार को अधिक मास की एकादशी है। इसे कमला एकादशी कहते हैं। ये एकादशी 3 साल में आती है।
Aisa KyunSep 26, 2020, 10:16 AM IST
भगवान विष्णु की पूजा में कौन-से फूल चढ़ाना चाहिए और कौन-से नहीं? इन बातों का भी रखें खास ध्यान
उज्जैन. विष्णु धर्मोत्तर पुराण और पद्म पुराण का कहना है कि पुरुषोत्तम महीने में भगवान विष्णु की पूजा स्वर्ण पुष्प से करने का विधान है। अधिक मास में भगवान विष्णु को चंपा के फूल चढ़ाने से ही हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म शास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि आश्विन महीने में जूही और चमेली के फूल से भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। इनके साथ ही तुलसी पत्र भी भगवान पर चढ़ाने चाहिए। इससे हर तरह के दोष भी खत्म हो जाते हैं।
Aisa KyunSep 26, 2020, 10:01 AM IST
कमला एकादशी 27 सितंबर को, 3 साल में एक बार आती है ये एकादशी, इस विधि से करें व्रत व पूजा
इन दिनों आश्विन का अधिक मास चल रहा है। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में आने वाली एकादशी को कमला व पद्मा एकादशी कहते हैं। इस बार कमला एकादशी 27 सितंबर, रविवार को है।
Aisa KyunSep 24, 2020, 12:33 PM IST
अधिक मास में इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलता है संपूर्ण श्रीमद्भागवत पढ़ने का फल
पुरुषोत्तम यानी अधिक मास में भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत का पाठ किया जाए तो उसका अनंत पुण्य फल मिलता है।
UpaySep 23, 2020, 11:16 AM IST
अधिक मास में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर हो सकते हैं ग्रहों को दोष और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
उज्जैन, इन दिनों अधिक मास चल रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। इस माह में जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अधिक मास में किए गए दान का पुण्य दानी व्यक्ति के पूरे परिवार को मिलता है।
कल्याण के व्रतपर्वोत्सव अंक में लिखा है कि-
विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।
कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम।।अर्थ- पुरुषोत्तम मास में जो व्यक्ति व्रत, उपवास, पूजा, दान आदि शुभ कर्म करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करता है।
UpaySep 22, 2020, 12:02 PM IST
दुर्भाग्य दूर करने के लिए अधिक मास में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 चीजें
उज्जैन. इन दिनों आश्विन का अधिक मास चल रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में इस समय का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यदि अधिक मास में भगवान विष्णु को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो उनकी कृपा से हर इच्छा पूरी हो सकती है और दुर्भाग्य दूर होता है। जानिए अधिक मास में भगवान श्रीकृष्ण को क्या अर्पण करें…
UpaySep 21, 2020, 10:08 AM IST
अधिक मास में करें इन 8 में से किसी 1 मंत्र का जाप, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां
अधिक मास 18 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति का विशेष महत्व है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस महीने में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
Aisa KyunSep 21, 2020, 10:02 AM IST
अधिक मास में 5 शुक्रवार का शुभ संयोग, इस महीने स्वराशि में रहेंगे गुरु और शनि, जानिए इसका असर
18 सितंबर को शुरू हुआ अधिक मास 16 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में शुरू होने वाला ये अधिक मास सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।