आज (13 नवंबर, शनिवार) आंवला नवमी (Amla navami 2021) है। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। आंवला नवमी पर पानी में आंवले का रस मिलाकर स्नान करने का विशेष महत्व है। साथ ही, जो लोग इस नवमी पर आंवले की पूजा करते हैं, उन्हें देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त मिलती है।