रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतरिम बजट से पहले कहा था कि देश में हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। हालांकि, अब इस बड़ी घोषणा से उस बात पर मोहर लग गई है।
दुनिया भर के उद्योग जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेजेंटेशन में दिखाया कि भारतीय रेलवे किस गति से बढ़ रहा है।
नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का काम चल रहा है। 10 सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों के लोकसभा में एक लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया।