इस बार 14 अप्रैल, गुरुवार को बैसाखी (Baisakhi 2022) का पर्व मनाया जाएगा। ये उत्सव वैशाख महीने में आता है, इसलिए इसका ये नाम रखा गया है। मुख्य तौर पर ये पर्व पंजाब, हरियाण और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में मनाया जाता है। वैसे तो ये पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है, लेकिन इससे और भी कई मान्यताएं और परंपराएं भी जुड़ी हैं।