इस बार 22 मई, रविवार को भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2022) का योग बन रहा है। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार जब भी किसी महीने में रविवार और सप्तमी तिथि का योग बनता है तो उसे भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2022) कहते हैं। इस बार 22 मई, रविवार का ऐसा योग बन रहा है क्योंकि इस दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी में सूर्योदय होगा।