Bihar Nda
(Search results - 20)Bihar ElectionNov 16, 2020, 5:29 PM IST
बिहार में नीतीश कुमार का हुआ राजतिलक, वीडियो में देखें 7वीं बार सीएम पद की ली शपथ
वीडियो डेस्क। नीतीश कुमार ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। वे 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, तब वे सिर्फ 7 दिन इस पद पर रहे थे। वहीं, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस बार भाजपा ने सुशील मोदी की जगह दो उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।NationalNov 16, 2020, 12:59 PM IST
नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, तार किशोर - रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
नीतीश कुमार ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। वे 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, तब वे सिर्फ 7 दिन इस पद पर रहे थे। वहीं, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस बार भाजपा ने सुशील मोदी की जगह दो उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।
NationalNov 12, 2020, 1:08 PM IST
बिहार: NDA में सरकार तो महागठबंधन में हार पर मंथन जारी, विधायकों संग नीतीश से मिले मांझी
बिहार में एक तरफ नीतीश कुमार के राजतिलक की तैयारियां शुरू हो चुकी है तो दूसरी ओर महागठबंधन खेमा हार पर मंथन कर रहा है। बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इसी को लेकर गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' के पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के आवास पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के विधायक दल की बैठक हुई है। मांझी विधायक दल की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार से भी मिले।
Bihar ElectionNov 4, 2020, 4:44 PM IST
बिहार की वो सीट जहां बड़े दलों को शरद पवार की NCP ने पछाड़ दिया, BJP ने जीती थी सीट
प्राणपुर, कटिहार जिले की सामान्य विधानसभा सीट है। 2010 में यहां बहुत नजदीकी चुनावी लड़ाई हुई थी। उस चुनाव की सबसे मजेदार बात यह है कि यहां बिहार की तमाम बड़ी पार्टियां शरद पवार की एनसीपी से पिछड़ गई थीं।
Bihar ElectionOct 28, 2020, 1:57 PM IST
PM मोदी ने लोगों की बढ़ी उम्मीदों के लिए दी नीतीश को बधाई, कहा- NDA में पूरा होगा आकांक्षी बिहार का सपना
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के तमाम आरोपों की हवा निकाल दी। मोदी ने कहा- बिहार में लोगों की आकांक्षा बढ़ी है जो स्वाभाविक भी है। लोग ज्यादा से ज्यादा चीजें पाना चाहते हैं। इस आकांक्षा के लिए नीतीश कुमार बधाई के पात्र में हैं।
Bihar ElectionOct 28, 2020, 12:25 PM IST
PM मोदी ने बिहार को किया सावधान- कोरोना की महामारी में जंगलराज वाले आ गए तो पड़ेगी दोहरी मार
बिहार के चुनाव को अहम बताते हुए पीएम मोदी ने महागठबंधन के हवा-हवाई वादों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा- विपक्ष की नजर बिहार की परियोजनाओं में लगे पैसो पर है।
Bihar ElectionOct 26, 2020, 12:20 PM IST
बिहार के इन 8 मंत्रियों के खिलाफ लड़ रहे 142 प्रत्याशी, दांव पर लगी है एनडीए की प्रतिष्ठा
71 सीटों के लिए 1065 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 8 ऐसी सीटें भी शामिल हैं। जहां से बिहार सरकार (Bihar Government) के मंत्री चुनावी मैदान में हैं। जिनके खिलाफ 142 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इन्हें विरोधी दल से कड़ी टक्कर भी मिल रही है, ऐसे में इनके साथ एनडीए की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
Bihar ElectionOct 22, 2020, 6:04 AM IST
Bihar Election: बीजेपी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी लोकार्पण
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी आज (गुरुवार) को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने दी जानकारी देते हुए बताया कि पटना के होटल चाणक्य में सुबह 10 बजे बीजेपी के घोषणा पत्र का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।
Bihar ElectionOct 15, 2020, 11:55 AM IST
चिराग पासवान का दावा- सीटों की वजह से नहीं, इसलिए नीतीश कुमार और बिहार NDA का छोड़ा साथ
चिराग ने दावा किया कि सीट शेयरिंग पर एनडीए में कोई विवाद नहीं था। एक इंटरव्यू में एलजेपी चीफ ने कहा- "हम सीट बंटवारे की नहीं बल्कि एजेंडा की लड़ाई लड़ रहे थे।"
Bihar ElectionSep 30, 2020, 10:52 AM IST
सीट बंटवारे पर दिल्ली में NDA की आखिरी मीटिंग, फॉर्मूले पर राजी नहीं हुए चिराग तो हो सकता है ऐसा फैसला!
नोटीफिकेशन से पहले शेयरिंग फॉर्मूले पर आखिरी बातचीत के लिए बिहार एनडीए के दिग्गज नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार एनडीए नेता सहयोगी दलों के साथ मीटिंग कर आखिरी फैसला लेंगे।
Bihar ElectionSep 10, 2020, 5:39 PM IST
मोबाइल से पेशी, खाने-पीने की दिक्कत; तंग हुए जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह, चुनाव के लिए लालू से मिला आशीर्वाद
पटना। मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच काफी पुरानी अदावत है। पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश की कथित आलोचना के बाद अनंत सिंह के सामने बचाव करने लालू यादव आए थे। तब नीतीश और लालू महागठबंधन में साथ-साथ थे। लेकिन इस बार पासे पलट गए हैं। लग रहा है कि विधानसभा चुनाव में अनंत के सिर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का हाथ होगा। नीतीश सरकार पर जेल में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छोटे सरकार के नाम से मशहूर विधायक ने इसके संकेत दिए हैं।
Bihar ElectionSep 10, 2020, 4:13 PM IST
बिहार में सीधे लालू के वोटबैंक पर PM मोदी की नजर, महागठबंधन को 1 ही दिन में मिली ये 2 बड़ी चुनौतियां
महागठबंधन के यादव, मल्लाह और दूसरे अति पिछड़ा मतों पर मोदी और एनडीए की नजर है। एक तरफ नीतीश महागठबंधन का आधार खिसकाने के लिए घोषणाएं कर रहे थे, अब मोदी भी उसी आधार को दरकाने के लिए सामने आ गए हैं।
Bihar ElectionSep 10, 2020, 1:17 PM IST
NDA के साथ ही मगर LJP का होगा अलग घोषणापत्र; मंत्रीजी के बोल बिगड़े, तेजस्वी को याद दिलाई 'औकात'
चुनाव से पहले चिराग खुद को लगातार अहम नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं। नीतीश के बाद पिछड़ा और दलित नेता के रूप में वो बार-बार अपनी दावेदारी का इजहार कर रहे हैं। इसी मकसद से वो एक बड़े मतदाता समूह को फोकस कर रहे हैं। उधर, तेजस्वी की अपील का बिहार के एक मंत्री ने मज़ाक उड़ाया है।
Bihar ElectionSep 10, 2020, 12:16 PM IST
फडणवीस के आने के साथ ही और गर्म होगा सुशांत-कंगना-उद्धव सरकार का मुद्दा, लालू फैमिली को घेरेंगे नीतीश
उद्धव सरकार के खिलाफ माहौल बना है उसे बीजेपी राज्य में भी भुनाने की कोशिश करेगी। एनडीए की स्ट्रेटजी से यह साफ है कि कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों समेत दूसरे विपक्षी दलों को घेरने का काम बीजेपी का होगा जबकि नीतीश लालू फैमिली के बहाने आरजेडी पर हमले करेंगे।
Bihar ElectionSep 10, 2020, 11:24 AM IST
हर पार्टी की है दलित वोटों पर नजर, नीतीश से 'जंग' में कहीं पस्त न हो जाए चिराग का राजनीतिक 'हौंसला'
एससी/एसटी समाज के लिए एनडीए सरकार की इस घोषणा से एनडीए को राजनीतिक फायदा मिलेगा। लेकिन जिस तरह से चिराग और नीतीश का झगड़ा दिख रहा है उसके बहुत खराब संकेत हैं।