कथक के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का रविवार को निधन हो गया। वह परिवार व शिष्यों के बीच अंताक्षरी खेल रहे थे इसी बीच अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। बिरजू महाराज के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि लखनऊ की ड्योढ़ी सूनी हो गई है।
बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कथक नृतक बिरजू महाराज के निधन पर उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने मेरे हाथों से खाना खाया, मैंने कॉफी भी पिलाई।
प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली।