योगी सरकार ने बजट पेश कर दिया है। 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए के इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। युवा, महिला, शिक्षा, मेडिकल, इंडस्ट्री एवं अन्य क्षेत्रों के लिए योगी सरकार ने पिटारा खोल दिया है।
योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का बजट गुरुवार को यूपी विधानसभा में पेश कर रहे हैं। बजट को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि 5 सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन व टैबलेट को वितरित किया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए।
योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का बजट गुरुवार को यूपी विधानसभा में पेश करेगी। इस बजट को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे। वहीं बुधवार को सुरेश खन्ना ने बताया कि इस बार का बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश होगा।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में 25 मार्च को आठवें दिन लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने वित्त विधेयक 2022 पेश किया। बता दें कि यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी करने वाला है। वहीं, सदन में पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए नरसंहार का मामला भी गूंजा।
वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला पहला राज्य होगा। प्रदेश के हर जिलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को मिलने वाले 50 हजार अनुदान को बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है।
सरकार के सामने कई चुनौतियां भी हैं, जैसे कोरोना संकट, कर्ज का बोझ, सरकारी खजाने में राजस्व की कमी। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं कि बिना टैक्स बढ़ाए राजस्व घाटे को पूरा कैसे किए जाए। जनता को ये भी उम्मीद है कि सरकार बजट में पेट्रोल-डीजल के टैक्स पर कुछ कटौती कर सकती है।
किसानों को एक लाख 72 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दी। सस्ती बिजली के लिए 21 हजार करोड़ की सब्सिडी देने की जानकारी वित्त मंत्री ने दी। बजट भाषण में बताया गया कि 42 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो रही है। इसके साथ ही जैविक खेती के लिए प्रयोजन और किसानों की बेहतरी के लिए 1,001 करोड़ रुपए बैंक निवेश होगा।
एक लाख 5 हजार करोड़ के बजट में हर वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। चुनावी साल से पहले कांग्रेस सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। हालांकि इस बार का बजट 14 हजार 600 करोड़ के घाटे वाला बताया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने आज बुधवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश कर दिया है। जिसे राज्य के मंत्री जगदीश देवड़ा ने पढ़ा। हालांकि उनके बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।