आपसी विवाद के बाद बौखलाए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स(CAF) के सहायक कमांडर ने अपने साथी दो जवानों की एके-47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में सीनियर घायल हुआ है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार देर रात आमदई घाटी कैंप में हुई। यह नक्सल प्रभावित इलाका है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ FIR दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण बताया।