आप नेता मनीष सिसोदिया भी दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में हैं। आज कोर्ट में सीबीआई मामले में उनकी पेशी थी। राउज एवेन्यु कोर्ट में पेशी के बाद उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है।
दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और बीआरएस विधायक के कविता को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी ने आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने फोन का पासवर्ड देने से मना किया। इसके बाद ईडी मदद के लिए एप्पल के पास पहुंच गई। लेकिन कंपनी ने मदद से इनकार कर दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार को लेकर आप के पीएम आवास पर प्रदर्शन पर भी पहरा बिठा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आप को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने बीआरएस नेता के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापा मारा है। दो बार समन देने के बाद भी कविता पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक केस में योगी सरकार ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। योगी ने डीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त भार सौंपा है।
झारखंड टूरिस्ट गैंगरेप मामले में पीड़िता के पति को 10 लाख का मुआवजा दिया गया। दो मार्च को युवती ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी थी। युवती के मुताबिक वह पति के साथ भारत भ्रमण के लिए आई थीं। यहां झारखंड के कुरमाहाट गांव में उनके साथ गैंगरेप हुआ।
वोटर कार्ड के सड़कों पर फेंके जाने पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
TMC नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर महिलाओं के यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर बंगाल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है
मेफेड्रोन की एक और बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ MIDC क्षेत्र में पाई गई। पुणे पुलिस के द्वारा महाराष्ट्र में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की छापेमारी की गई है, जो देश में भी बड़ी छापेमारी मानी जा रही है।