इसरो (ISRO) 2028 में चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन भेजेगा। इस मिशन में चंद्रमा की सतह से चट्टान लाया जाएगा।
चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए तैयार है। 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर मॉड्यूल की चांद पर लैंडिंग होगी। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ESA भी ISRO का साथ दे रही हैं।
इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने बताया है कि चंद्रयान-तीन (Chandrayaan-3) की लैंडिंग इस बात पर निर्भर करती है कि लैंडर और चांद के सतह की स्थिति कैसी है। सबकुछ ठीक नहीं रहा तो इसे 27 अगस्त तक टाला जा सकता है।