नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। 17 जुलाई, 2022 को देश के 497 और देश के बाहर 14 शहरों में एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन हुआ। कुल 95 प्रतिशत यानी 18,72,341 कैंडिडेट्स एग्जाम में अपीयर हुए। इनमें 8,07,541 छात्र, 10,64,791 छात्राएं और 11 ट्रांसजेंडर हैं। सभी को रिजल्ट का इंतजार है।