अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, कजन रिया कपूर और बहनोई करण बूलानी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोविड टेस्ट कराया गया था लेकिन वह इसमें निगेटिव आई थीं।
वीडियो डेस्क। नए साल के आगाज में कुछ ही घंटे बचे हैं। ठीक 12 बजे पूरी दुनिया जश्न में डूब जाएगी। नए साल का स्वागत किया जाएगा। लेकिन अगर आप भी नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। और कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। नए साल से पहले ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केसों ने ग्रहण लगा दिया है।
वीडियो डेस्क। देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत फैला दी है। 90 देशों में पैर फैला चुके ओमक्रॉन के भारत में 228 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों को देखते हुए क्रेंद्र और राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं।