DAC ने हथियारों की खरीद के लिए 84,560 करोड़ रुपए खर्च को मंजूरी दे दी है। इससे फ्लाइट रिफ्यूलर विमान से लेकर टॉरपीडो तक कई तरह के हथियार खरीदे जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC ने फ्रांस से 26 राफेल-एम और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को मंजूरी दे दी है। चार राफेल दो सीट वाले होंगे। भारतीय नौसेना के पास पहले से छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियां हैं।