दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने प्रकाश पर्व को देखते हुए Weekend Curfew में छूट दी है। रविवार को श्रद्धालु गुरुद्वारों में जा सकेंगे और प्रार्थना कर पाएंगे।
कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार के चलते दिल्ली में शुक्रवार रात से 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लग गया है। शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।