दिग्विजय सिंह के बीफ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। दिग्विजय सिंह को अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान कर लेना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित हैं, जो लड़की जींस पहनती है वो मोदी से प्रभावित नहीं है। इसके साथ ही कहा कि 2024 में फिर मोदी जीत गए तो सबसे पहले भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा।
रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेताओं के 'घुटने तोड़' देने वाले बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने उनको जवाब देते हुए चैलेंज दिया था। कहा था कि मैं मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा।
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी विधायक के विवादित बयान वाला वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया। 'मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा।