द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। 25 जुलाई को चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें संसद भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू व्हाइट साड़ी में दिखीं, जिसमें भगवा और हरे रंग की बॉर्डर थी। जानते हैं आखिर क्या है इस साड़ी की खासियत और कितनी है कीमत।