Economic survey 2022 : आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष सामाजिक सेवाओं पर सरकारों को अधिक खर्च करना पड़ा। इन सेवाओं में शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के साथ ही परिवार कल्याण, पेयजल, पोषण जैसी सेवाएं आती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में केंद्र एवं राज्य सरकारों का सामाजिक सेवाओं पर व्यय 71.61 लाख करोड़ रुपए रहने का बजट अनुमान है।