Farm Bills Repeal: Punjab में Election से पहले बदले सियासी समीकरण, भाजपा बन सकती है गेमचेंजर, जानिए क्यों?

Nov 20 2021, 09:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों (Three Agricultural Laws) की वापसी की घोषणा करके आंदोलनरत किसानों (Farmers) के चेहरे पर खुशियां लौटाईं तो राजनीतिक दलों (Political parties) को चौंका दिया है। कृषि कानून वापसी के बाद पंजाब (Punjab) में चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। अब हर दल को नए सिरे से समीकरण तैयार करने होंगे। पहले भाजपा (BJP) के लिए सियासी रास्ता काफी मुश्किल हो गया था। पार्टी नेताओं का प्रदेश में किसान लगातार विरोध कर रहे थे। यहां तक कि पार्टी के नेताओं के घर के बाहर किसानों ने डेरा डाल लिया था।